US Election 2020: भारतीय मूल की कमला हैरिस टेक्सास में करेंगी प्रचार, 70 के दशक से रिपब्लिकन का गढ़
ऑस्टिन। भारतीय मूल की कमला हैरिस जो डेमोक्रेट जो बाइडेन के साथ उप-राष्ट्रपति पद की दावेदार हैं, अर्ली वोटिंग के अंतिम दिन टेक्सास राज्य में प्रचार करेंगी। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनावों के लिए फाइनल वोटिंग होनी है। टेक्सास एक बैटल ग्राउंड स्टेट है और कुल रजिस्टर्ड वोटर्स में से अकेले 43 प्रतिशत इसी राज्य से आते हैं। रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडेन के बीच यहां कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Recommended Video
70 के दशक से जीत रही रिपब्लिकन पार्टी
13 अक्टूबर से अमेरिका में अर्ली वोटिंग शुरू हुई है और टेक्सास में भारी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार यहां पर कुल वोटिंग पिछली एक शताब्दी का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। टेक्सास में अब तक सात मिलियन यानी 70 लाख लोग अपना वोट डाल चुके हैं। रविवार को यहां पर 25,658 लोगों ने खुद जाकर वोट डाले तो 560 लोगों ने डाक के जरिए मतपत्रा भेजे। जबकि 1,090,445 लोग जो हैरिस काउंटी में रहते हैं अब तक अपना वोट डाल चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप को साल 2016 में टेक्सास में जीत हासिल हुई थी। यह राज्य पिछले कई दशकों से रिपब्लिकन के प्रभुत्व वाला राज्य रहा है। यहां पर 70 के दशक से लेकर साल 2016 तक रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलती आई है। इस बार जो बाइडेन की कोशिश इस राज्य में डेमोक्रेट् की जीत सुनिश्चित करने की है। उनकी इसी कोशिश को सीनेटर कमला हैरिस अपने आखिरी प्रचार अभियान से आगे बढ़ाती हुई नजर आएंगी। शुक्रवार 30 अक्टूबर को उनकी रैली होनी है और इसी दिन अर्ली वोटिंग पर विराम लग जाएगा। कई पोल में यहां पर ट्रंप और बाइडेन के बीच करीबी मुकाबला नजर आ रहर है।












Click it and Unblock the Notifications