अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव 2020: Iowa की रैली में बोले ट्रंप-चीन की वजह से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस

वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 3 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए सोमवार से सक्रिय हैं। बुधवार को राष्‍ट्रपति ट्रंप ने आइओवा में प्रचार रैली की और इस दौरान वह चीन पर जमकर भड़के। ट्रंप, जो कोरोना वायरस महामारी से उबरे हैं, ने चीन को एक बार फिर रैली में कोविड-19 के लिए दोषी करार दिया। ट्रंप ने कहा कि आज महामारी की वजह से दुनिया में एक खतरनाक स्थिति है और चीन ने जहां अपने घर में इस पर लगाम लगा तो पूरी दुनिया में इसे फैलने के लिए छोड़ दिया।

trump-iowa

चीन ने नहीं की कोशिश

ट्रंप के मुताबिक चीन ने कोरोना को अपनी सीमाओं में नियंत्रित नहीं किया और इसकी वजह से आज महामारी यूरोप से लेकर अमेरिका और पूरी दुनिया में फैल गई है। राष्‍ट्रपति ट्रंप 3 नवंबर को व्‍हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल की तरफ देख रहे हैं। आइओवा में एक चुनावी रैली में ट्रंप ने कहा, 'हम एक साथ आए और जो भी हुआ है आज हम एक प्‍लेग (कोविड-19) का शिकार हो गए हैं। हम एक साथ आगे बढ़ रहे थे कि इस खतरनाक स्थिति ने हमला बोल दिया। इसे रोका जा सकता था। चीन ने इसे पूरे देश में फैलने से रोक दिया लेकिन दुनिया में फैलने से नहीं रोका और अब यह यूरोप और अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में पहुंच रहा है।' ट्रंप ने आगे क‍हा, 'हम एक साथ हैं। हमनें पहले भी करके दिखाया है और एक बार फिर हम यह कर रहे हैं और अगले साल हम फिर से मजबूत होंगे। आने वाला साल बेहतर होगा।'

ओबामा-बाइडेन पर निशाना

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने इस रैली में पूर्व उप-राष्‍ट्रपति और डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बाइडेन पर भी हमला बोला। उन्‍होंने वर्ल्‍ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्‍लूटीओ) में चीन की एंट्री का समर्थन करने पर बाइडेन को आड़े हाथों लिया। ट्रंप ने कहा, 'यह हमारे देश पर एक नरसंहार था। जब से चाइना वायरस आया है तब से हमने 11.4 मिलियन नौकरियां पैदा की हैं। हमनें बेरोजगारी की दर को कम किया है। हम 7.8 की दर पर हैं और ओबामा-बाइडेन के दौर की तुलना में अब 23 गुना ज्‍यादा अवसर पैदा हुए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+