US Presidential Election 2020: US प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स ने बरकरार रखी है अपनी बादशाहत
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 से पहले जैसा कि उम्मीद की जा रही थी डेमोक्रेटिक पार्टी ने मंगलवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अपने नियंत्रण को बरकरार रखने में कामयाब ही नहीं रही है, बल्कि अपने बहुमत में विस्तार करने में सफल रही है।

अमेरिकी नेटवर्क के मुताबिक 435 सीटों वाले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने बहुमत में थोड़ा और विस्तार किया है। फॉक्स न्यूज और एनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिनिधि सभा स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने चुनाव में डेमोक्रेट्स के बहुमत में कम से कम चार या पांच सीटें बढ़ने की उम्मीद की थी।
Recommended Video

गौरतलब है अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 के परिणाम से पेलोसी को मजबूती मिलेगी। पेलोसी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोबारा नहीं चुने जाते हैं तो वह उनके पहले कार्यकाल के आदेशों या कार्रवाइयों में से कई को वापस लेने की मांग करेंगी












Click it and Unblock the Notifications