US Election 2020 Live: माइक पोंपेयो ने कहा-व्यवस्थित तरीके से होगा सत्ता हस्तांतरण, बाइडेन को विजेता मानने से परहेज
वॉशिंगटन: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव-2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन चुनाव जीत गए हैं। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडेन ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया। बाइडेन को 270 से अधिक 'इलेक्टोरल कॉलेज वोट' मिल गये, जो जीत के लिए जरूरी थे। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस को बधाई दी है। जीत के बाद पहली बार जो बाइडने और कमला हैरिस ने अमेरिका की जनता को संबोधित किया।बाइडेन और कमला ने अमेरिका की जनता को धन्यवाद दिया।
जानिए दुनिया के सबसे ताकतवर चुनाव के बारे में हिंदी में हर पल की अपडेट...

LIVE Feed
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने मंगलवार को कहा है कि चुनाव के बाद दुनिया एक व्यवस्थित सत्ता हस्तांतरण को देखेगी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट जो बाइडेन की जीत को मानने से इनकार कर दिया। पोंपेयो ने कहा कि सत्ता पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही काबिज रहने वाले हैं। आपको बता दें कि ट्रंप ने अभी तक अपनी हार नहीं स्वीकारी है और उनके कैंपेन की तरफ से पेंसिलवेनिया को लेकर केस दर्ज करा दिया गया है। ट्रंप की तरफ से भी मंगलवार को अगले हफ्ते चुनावी नतीजे आने की बात कही गई है।
पहली महिला उप-राष्ट्रपति के बाद अब अमेरिका को पहली रक्षा मंत्री भी मिल सकती है। अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक मिशेल फ्लॉरनॉय, नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में पेंटागन की जिम्मेदारी संभाल सकती है। पेंटागन अमेरिका का रक्षा विभाग है और अभी तक देश में कोई भी महिला इस
अहम पद तक नहीं पहुंची है। डेमोक्रेटक जो बाइडेन ने 3 नवंबर को हुए चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है और अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी शिकस्त दी है।
डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी अब उस ग्रुप में शामिल हो गई हैं, जो चाहता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति, डेमोक्रेट जो बाइडेन के सामने अपनी हार को स्वीकार कर लें। अमेरिकी न्यूज नेटवर्क सीएनएन ने ट्रंप के करीबी सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। अभी तक मेलानिया ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर इन चुनावों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। लेकिन निजी तौर पर उन्होंने यह बात कुछ लोगों से कही हैं।
ट्रंप का ट्वीट- 'ये लोग चोर हैं, ये एक चोरी का चुनाव था'
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है कि ये एक चोरी का चुनाव है और ये लोग चोर है। ट्रंप ने ब्रिटेन में ओपिनियन पोल का अंदाजा लागने वाले एक एक्सपर्ट का हवाला देते हुए लिखा, कि ब्रिटेन में ओपिनियन पोल का अंदाजा लागने वाले ने रविवार को लिखा कि ये चुनाव गलत तरीके से जीता गया है।
मैं तोड़ने की बजाय जोड़ने का काम करूंगा: जो बाइडेन
जो बाइडेन ने कहा- इस देश की जनता ने हमें एक स्पष्ट जीत दी है। हम राष्ट्र के इतिहास में राष्ट्रपति टिकट पर अब तक के सबसे अधिक वोटों से जीते हैं, 74 मिलियन। मैं ऐसा राष्ट्रपति बनने की प्रतिज्ञा लेता हूं जो तोड़ने के बजाय जोड़ने का काम करेगा।
समझ सकता हूं ट्रंप कैसे निराश हुए हैं: जो बाइडेन
जो बाइडेन ने कहा, जिन लोगों ने राष्ट्रपति के लिए ट्रंप को वोट दिया है, मैं आज उनकी और ट्रंप की निराशा को समझ सकता हूं, मैं भी कई बार हुआ हूं, लेकिन हमें एक-दूसरे को एक मौका देना चाहिए। ये कठोर बयानबाजी को छोड़, गुस्सा को कम कर, एक-दूसरे को फिर से देखने, एक-दूसरे को फिर से सुनने का समय है।
जीत के बाद बाइडेन और कमला का पहला संबोधन
अमेरिकी उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद पहली बार जो बाइडेन और कमला हैरिस संबोधित करने पहुंचे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित जो बाइडेन ने कहा, मैं अमेरिका का ऐसा राष्ट्रपति बनूंगा, जो लोगों को बांटने नहीं जोड़ने का काम करेगा। जो रेड स्टेट या ब्लू स्टेट की तरह नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरह देखेगा।
ट्रंप बोले- बाइडेन को को नहीं करना चाहिए प्रेसिडेंसी का गलत दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो बाइडेन को प्रेसिडेंसी का गलत दावा नहीं करना चाहिए। यह दावा तो मै भी कर सकता हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब चुनावी प्रक्रिया में फिर से कानूनी कार्यवाही शुरू हो रही है।
READ MORE
More From
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?













Click it and Unblock the Notifications