Joe Biden: दक्षिण कैरोलिना डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीते जो बाइडेन.. डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला होना लगभग तय

Joe Biden wins South Carolina primary: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को दक्षिण कैरोलिना के डेमोक्रेटिक प्राइमरी में आसानी से जीत हासिल कर ली है। दक्षिण कैरोलिना में जीत हासिल करने का मतलब ये हुआ, कि बाइडेन ने एक ऐसे राज्य में जीत हासिल कर ली है, जहां पिछले चुनाव में उन्होंने संघर्ष किया था।

जो बाइडेन ने शनिवार को दक्षिण कैरोलिना के मतदान में मिनेसोटा प्रतिनिधि डीन फिलिप्स और लेखक मैरिएन विलियमसन सहित अन्य डेमोक्रेट नेताओं को हरा दिया है।

Joe Biden wins South Carolina primary

बाइडेन की टीम ने चुनावी अभियान में नये मतदाताओं को अपने कैम्पेन से जोड़ने के लिए काफी मशक्कत की है, खासकर ब्लैक वोटर्स के बीच जोर शोर से कैम्पेनिंग की गई है, जिन्हें आम तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का विरोधी माना जाता है।

जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, कि "2020 में, वो दक्षिण कैरोलिना के मतदाता थे जिन्होंने राजनीतिक पंडितों को गलत साबित किया, हमारे अभियान में नई जान फूंकी और हमें राष्ट्रपति पद जीतने की राह पर स्थापित किया।"

उन्होंने आगे कहा, कि "अब 2024 में, दक्षिण कैरोलिना के लोगों ने फिर से आवाज दी है और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है, कि आपने हमें फिर से राष्ट्रपति पद जीतने और डोनाल्ड ट्रम्प को फिर से हारा हुआ बनाने की राह पर खड़ा कर दिया है।"

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 7:23 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) बाइडेन को विजेता घोषित किया गया। प्रारंभिक वोट परिणामों के विश्लेषण के आधार पर उन्हें पूरे राज्य में प्रमुख स्थानों पर निर्णायक बढ़त मिलती दिख रही है।

जो बाइडेन की जीत के मायने

दक्षिण कैरोलिना राज्य नस्लीय रूप से काफी संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि आयोवा और न्यू हैम्पशायर राज्य में व्हाइट मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, लेकिन दक्षिण कैरोलिना में ब्लैक और व्हाइट मतादाताओं, दोनों का वर्चस्व रहता है। इसीलिए, यहां बाइडेन के लिए चुनाव काफी संघर्षपूर्ण रहा है।

दक्षिण कैरोलिना विश्वसनीय रूप से रिपब्लिकन का गढ़ है, लेकिन इसके 26% निवासी अश्वेत हैं।

एपी वोटकास्ट के मुताबिक, 2020 के आम चुनाव ब्लैक मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 11 था और हर 10 में से 9 मतदाताओं ने जो बाइडेन का समर्थन किया था। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है, कि पिछले साल के मुकाबले इस बार वोट देने वाले ब्लैक वोटर्स की संख्या में 13 प्रतिशत का और इजाफा हुआ है।

वहीं, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने बाइडेन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है, कि बाइडेन बेतहाशा संख्या में अवैध अप्रवासियों को देश में आने दे रहे हैं और उनका प्लान उन सभी को अमेरिका की नागरिकता देना है, ताकि डेमोक्रेटिक पार्टी अमेरिका का एकमात्र पार्टी बनी रहे।

आपको बता दें, कि साउथ कैरोलिना पहला राज्य है, जहां जो बाइडेन, रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव में शामिल हो रहे थे, इससे पहले न्यू हैम्पशायर में डेमोक्रेटिक पार्टी में जो वोटिंग हुई थी, उसमें जो बाइडेन का नाम बैलेट पेपर पर नहीं था, लेकिन संकेत के तौर पर बाइडेन चुनाव में थे, जहां उन्होंने जीत हासिल की थी।

23 फरवरी को रिपब्लिकन चुनाव

आपको बता दें, कि डेमोक्रेटिक पार्टी में चुनाव होने के बाद अब 23 फरवरी को दक्षिण कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी में भी चुनाव होना है, जहां डोनाल्ड ट्रंप और निक्की हेली के बीच मुकाबला होगा। हालांकि, आयोवा और न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल कर डोनाल्ड ट्रंप काफी मजबूत हो चुके हैं, लेकिन निक्की हेली की तरफ से दक्षिण कैरोलिना में उन्हें कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।

निक्की हेली ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था, कि अगर डोनाल्ड ट्रंप ही रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाते हैं, तो जो बाइडेन का आसानी से राष्ट्रपति चुनाव जीतना तय होगा।

हालांकि, जो बाइडेन को लेकर अभी भी डेमोक्रेटिक पार्टी में पॉजिटिव माहौल नहीं है और डेमोक्रेटिक कार्यकर्ता लगातार उनकी उम्र पर सवाल उठा रहे हैं। जो बाइडेन, जिनकी उम्र 81 साल से ज्यादा हो चुकी है, और कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं, उनके अगले पांच साल काम करने को लेकर लोगों में शक है।

लेकिन, डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से किसी दूसरे उम्मीदवार ने अपनी दावेदारी प्रमुखता से पेश नहीं की है, लिहाजा डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से बाइडेन को टिकट मिलना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+