इजरायल के लिए रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, टॉप लीडर्स से करेंगे बात, जॉर्डन यात्रा की स्थगित

Joe Biden Visit Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के इजरायल के लिए रवाना हो गए। वे इजरायल के टॉप लीडर्स से बात करेंगे। हमास के क्रूर आतंकवादी हमले के सामने एकजुटता से खड़े होने के लिए वे इजरायल रवाना हुए हैं। इजराइली नेताओं के साथ अगले कदम पर बातचीत करेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ने जॉर्डन की यात्रा को स्थगित कर दिया है। गाजा के अस्पताल पर इजरायली हवाई हमले में 500 लोगों की मौत के बाद उन्होंने जॉर्डन नहीं जाने का फैसला किया है।

इजरायल के लिए रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए खड़ा नहीं हमास- जो बाइडेन

बता दें कि जो बाइडेन ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा था कि मैं हमास के क्रूर आतंकवादी हमले के सामने एकजुटता दिखाने और अगले कदमों पर परामर्श करने के लिए इजराइल का दौरा करने जा रहा हूं। इसके बाद मैं जॉर्डन की भी यात्रा करूंगा। इस दौरान शीर्ष नेताओं से मिलकर गंभीर मानवीय जरूरतों को संबोधित करूंगा। साथ ही यह स्पष्ट करना है कि हमास फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए खड़ा नहीं है।

'बंधकों की दुर्दशा के बारे में बात करेंगे जो बाइडेन'

राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल के नेताओं के साथ उन बंधकों की दुर्दशा के बारे में बात करेंगे, जिन्हें हमास ने बंधक बना रखा है, जिनमें कुछ अमेरिकी भी शामिल हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम आतंकवादियों को एक मजबूत संकेत भेजें।

Recommended Video

    इजरायल के लिए रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,टॉप लीडर्स से करेंगे बात

    'जो बाइडेन एक महत्वपूर्ण क्षण में इजराइल आ रहे'

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन एक महत्वपूर्ण क्षण में इजराइल आ रहे हैं। इजराइल के साथ अमेरिका की एकजुटता की पुष्टि करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को इजराइल का दौरा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Operation Ajay: इजरायल से 286 भारतीय और 18 नेपाली नागरिकों को लेकर पांचवीं फ्लाइट पहुंची दिल्ली

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+