अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने PM मोदी को गिफ्ट की स्पेशल टी-शर्ट, AI वाले बयान का लिखा है खास मैसेज
Joe Biden Gift T-shirt PM Modi: पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बिडेन ने उन्हें खास गिफ्ट दिया है। पीएम मोदी की यात्रा का आज अंतिम दिन है। इस दिन पीएम मोदी ने स्टेट लंच कार्यक्रम और प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इससे पहले टॉप सीईओ के साथ बैठक की। इसके बाद राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस में उन्हें खास टी-शर्ट गिफ्ट की है। यह गिफ्ट चर्चा का विषय बन गया है। पीएम मोदी को जो विशेष टी-शर्ट उपहार में सौंपी गई, उसपर AI लिखा है।
पीएम मोदी ने अमेरिका की संयुक्त बैठक में कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI में कई प्रगति हुई है। उन्होंने इस एआई का दूसरा मतलब भी बताया। उन्होंने AI को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बजाय अमेरिका इंडिया बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि एआइ ही दुनिया का भविष्य है, चाहे वह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस हो या अमेरिका और इंडिया।

व्हाइट हाउस में दोनों देशों के उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बैठक के दौरान बिडेन ने पीएम मोदी को यह खास तोहफा दिया। यह बैठक ऐसे समय हुई जब दोनों देश उच्च तकनीक क्षेत्र में अपने संबंधों को गहरा करने पर विचार कर रहे हैं। बैठक में भाग लेने वाले अमेरिकी प्रतिनिधियों में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, एप्पल के सीईओ टिम कुक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन, एएमडी के सीईओ लिसा सु, नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स शामिल थे।
Recommended Video
पीएम मोदी ने स्टेट लंच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश विभाग में एक बार फिर आपके सामने आकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस भव्य स्वागत के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को धन्यवाद देना चाहता हूं। गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 3 दिनों में मैंने कई बैठकों में भाग लिया। इन सभी बैठकों में एक बात समान थी कि हर कोई इस बात पर सहमत था कि भारत और अमेरिका के लोगों के बीच दोस्ती और सहयोग और गहरा होना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों की मधुर गीतमाला हमारे लोगों के बीच सुरों से पिरोई गई है।
यह भी पढ़ें- 'भारत निर्मीत टीके से बची लोगों की जान', कमला हैरिस ने ग्लोबल लीडरशिप के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद












Click it and Unblock the Notifications