US Elections: पहली डिबेट के बाद ट्रंप दिखे उत्साहित, कमला हैरिस के बारे में बोला बुरा; वीडियो वायरल
US President Elections: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद उनके चुनावी दौड़ से हटने की भी चर्चा शुरू हो गई? इस बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुले आम बाइडेन और कमला हैरिस की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक सीक्रेट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बाइडेन को तो बाहर कर दिया है अब कमला हैरिस ही मेरे सामने होंगी।

दरअसल, ऐसी चर्चा है कि 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जो बाइडेन की जगह कमला हैरिस ले सकती हैं। इस बीच ट्रम्प का कमला हैरिस पर हमला करने और उन्हें "दयनीय" कहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनियर लीडर कमला हैरिस के बारे में बुरा बोलते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो X पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रंप अपने बेटे बैरोन ट्रंप के साथ गोल्फ कोर्ट में एक कार पर सवाल हैं, वीडियो में ट्रम्प ने जो बाइडेन को "बकवास" करार दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि बाइडेन को मैंने दौड़ से बाहर कर दिया है। आपने सुना ही होगा कि वह अभी-अभी बाहर हुए हैं। मैंने यह भी सुना है कि बाइडेन की जगह अब डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को चुना जाएगा।
इसके आगे ट्रंप ने कहा, "वह बहुत बुरी है। बेहद बुरी... वह दयनीय है। क्या आप सोच सकते हैं कि ये लोग पुतिन और शी जिनपिंग के आगे टिक भी पाएंगे। पुतिन औऱ जिनपिंग बहुत क्रूर और सख्त लोग हैं।" वीडियो के लास्ट में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "लेकिन उन्होंने अभी घोषणा की है कि वे शायद पद छोड़ रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications