डोनाल्ड ट्रंप की टीम में शामिल हुई PepsiCo अध्यक्ष Indra Nooyi

कभी अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की आलोचना करने वाली पेप्सिको की चेयरपर्सन इंद्रा नूयी को मिली ट्रंप के कैबिनेट में जगह।

वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रीत भरारा और निकी हैले के बाद अब भारतीय मूल के एक और शख्‍स पर अपना भरोसा जताया है। ट्रंप ने पेप्सिको की भारतीय मूल की चेयरमैन इंद्रा नूयी को अपने स्‍ट्रैटेजिक और पॉलिसी फोरम में शामिल कर लिया है।

indra-nooyi-donald-trump

19 लोगों में अकेली भारतीय नूयी

अब नूयी नए राष्‍ट्रपति ट्रंप को अमेरिका के लिए जरूरी आर्थिक एजेंडे को लागू करने में मदद करेंगी। ट्रंप की ट्रांजिशन टीम की ओर जानकारी दी गई है कि नूयी जिस आर्थिक सलाहकार समिति में शामिल हैं वह ट्रंप को सरकार की नीतियों और ऐसे तमाम अहम मसलों पर अपनी राय देंगी।

नूयी के अलावा ट्रंप की आर्थिक सलाहकार समिति में 19 लोग शामिल हैं और नूयी इस कमेटी में अकेली इंडियन-अमेरिकी हैं।

ट्रंप की कड़ी आलोचक

ट्रंप की कमेटी में जगह बनाकर नूयी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। नूयी डेमोक्रेट पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बड़ी सपोर्टर थीं और उन्‍होंने कई बार ट्रंप की आलोचना की थी।

नौ नवंबर को जब ट्रंप ने राष्‍ट्रपति चुनावों में बड़ी जीत हासिल की तो हिलेरी ने टिप्‍पणी की थी कि अब उनकी बेटियों, गे मजदूरों और कर्मचारियों के अलावा अश्‍वेत नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है।

कौन हैं नूयी

नूयी पेप्सिको अमेरिका की प्रमुख हैं जिसमें करीब 110,000 कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने चेन्नई के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और बाद में आईआईएम कोलकाता से मैनेजमेंट की डिग्री ली।

इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन संगठन के प्रमुख शलभ कुमार को एडवाइजरी काउंसिल में जगह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+