#Helsinki Summit:रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन से मिले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, कहा आने वाले समय में होंगे असाधारण रिश्‍ते

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच वन-टू-वन मीटिंग होगी जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। ट्रंप ने इससे पहले मीडिया से बात की और उन्‍होंने इशारा किया कि वह किन मुद्दों पर पुतिन से चर्चा कर सकते हैं।

हेलसिंकी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच वन-टू-वन मीटिंग होगी जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। ट्रंप ने इससे पहले मीडिया से बात की और उन्‍होंने इशारा किया कि वह किन मुद्दों पर पुतिन से चर्चा कर सकते हैं। ट्रंप और पुतिन सोमवार को ही हेलसिंकी पहुंचे हैं और दोनों नेताओं के बीच से मुलाकात का पहला दौर शुरू हो गया है।

trump-putin-meeting-0100

चीन और जिनपिंग पर होगी चर्चा

पुतिन के साथ मीटिंग शुरू करने से पहले ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं के पास काफी अच्‍छी चीजें हैं जिन पर बात की जा सकती है। ट्रंप के मुताबिक दोनों ने अभी तक व्‍यापार से लेकर मिलिट्री और परमाणु से लेकर चीन तक पर चर्चा की है। अब हम चीन पर थोड़ी बात करेंगे जो हम दोनों का ही दोस्‍त है और इसके अलावा चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग पर भी बात करेंगे। ट्रंप ने इससे पहले रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन को फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इससे पहले पुतिन और ट्रंप ने गर्मजोशी के साथ मिलाया और ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ मिलकर उन्‍हें काफी अच्‍छा लग रहा है। ट्रंप के मुताबिक रूस और अमेरिका दोनों ही के पास मौके हैं कि दोनों साथ में काम कर सकते हैं। ट्रंप के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका और रूस के रिश्‍ते अच्‍छे नहीं रहे हैं लेकिन आने वाले समय में दोनों देशों के बीच असाधारण रिश्‍तों की शुरुआत होने वाली है।डोनाल्‍ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात से पहले फिनलैंड के राष्‍ट्रपति से मुलाकात की। राष्‍ट्रपति पुतिन का एयरक्राफ्ट मुलाकात के टाइम से आधा घंटा लेट पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+