किम जोंग उन से मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
Recommended Video

नई दिल्ली। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच लगातार रिश्ते बेहतर होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से होने वाली मुलाकात से पहले कहा कि अगर दोनों देशों के बीच होने वाली समिट ठीक रहती है तो वह जोंग को अमेरिका आने का न्योता देंगे। आपको बता दें कि किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात होगी। यह मुलाकात भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे होगी।

गौरतलब है कि प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सिंगापुर में एक टीम इस बैठक के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है, जबतक दोनों नेताओं के बीच बैठक नहीं हो जाती है यह टीम सिंगापुर में ही रहेगी। उन्होंने कहा कि यह टीम बैठक से पहले उत्तर कोरिया पर हर रोज राष्ट्रीय सुरक्षा की जानकारी ले रही है। दोनों देशों के प्रमुख के बीच होने वाली बैठक पर दुनियाभर के देशों की नजर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications