'मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के करीब हूं', पहलगाम आतंकी हमले पर डोनाल्ड ट्रंप बोले- बहुत ही बुरा हुआ

Donald Trump on Pahalgam attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला 'बहुत बुरा हमला' था। ट्रंप ने एअरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में भारत-पाकिस्तान में बढ़े तनाव को लेकर कहा कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहा है और दोनों देश इसे आपस में ही सुलझा लेंगे।'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं। कश्मीर को लेकर वे (भारत-पाक) एक हजार साल से लड़ रहे हैं। कश्मीर का मुद्दा एक हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा समय से। जो आतंकी हमला हुआ, वो बहुत बुरा था, बहुत ही बुरा।''

Donald Trump on Pahalgam attack

भारत-पाकिस्तान के तनाव पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

कश्मीर मुद्दे और भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "भारत-पाकिस्तान कश्मीर सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है। यह हमेशा से ऐसा ही रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे किसी न किसी तरह से इसका हल निकाल लेंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं। पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है, लेकिन हमेशा से ये ऐसा ही रहा है।''

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले पहलगाम हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। इस दौरान ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत को पूर्ण समर्थन दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा दिलाया है कि आतंकवाद को खत्म करने में वो साथ देंगे।

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा बम विस्फोट के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक है।

हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करना और तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान को वापस बुलाना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+