PM मोदी को ट्रंप ने बताया रॉकस्टार, अमेरिका के इस सेलिब्रेटी से की तुलना

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री की संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई।दोनों के बीच 35 मिनट तक द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। इसमें व्यापार से लेकर आतंकवाद तक के मुद्दों को खुलकर बात हुई। ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें महान नेता बताया। ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी रॉकस्टार एलविस प्रेस्ली की तरह लोकप्रिय हैं। मैं मोदी को बहुत पसंद करता हूं।

मोदी की तुलना एलविस प्रेस्ली से की

मोदी की तुलना एलविस प्रेस्ली से की

ट्रंप ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे फादर ऑफ इंडिया हैं। पीएम मोदी एलविस प्रेस्ली की तरह लोकप्रिय हैं। इसके बाद मोदी ने कहा कि ट्रंप मेरे ही नहीं, बल्कि भारत के भी अच्छे दोस्त हैं। दोनो नेताओं ने इससे पहले रविवार को ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' इवेंट में मंच साझा किया था। दोनों ने वहां भी एक दूसरे की तारीफ की थी। मोदी ने मंगलवार को ह्यूस्टन आने के लिए ट्रंप का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अमेरिका और भारत दोनों देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

कौन थे एलविस प्रेस्ली

कौन थे एलविस प्रेस्ली

एलविस प्रेस्ली की बात करें तो वे गुजरे जमाने के अमेरिका बहुत बड़े रॉक स्टार थे। उनकी लोकप्रियता विश्वभर में फैली हुई थी। यहां तक की आज भी उनके गाने दुनियाभर में सुने जाते हैं। लीवुड के स्टार एक्टर शम्मी कपूर को हिंदी सिनेमा के एलविस प्रेस्ली माना जाता था। उनकी स्टाइल एलविस से काफी मिलती थी। साल 968 में आई राजेंद्र कुमार की फिल्म झुक गया आसमान का पॉपुलर गाना कौन है जो सपनों में आया, की धुन एलविस के पॉपुलर सॉन्ग हू मेक्स माए हार्टबीट लाइक थंडर की कॉपी था। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने 'हाउडी मोदी' इवेंट की एक फ्रेम की हुई एक तस्वीर ट्रंप को मंगलवार को पेश की।

दोनों के बीच गर्मजोशी से हुई बातचीत

दोनों के बीच गर्मजोशी से हुई बातचीत

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने ट्रंप और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों ये बैठक करीब 30 से 35 मिनट तक चली। हम इस बैठक से काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हमने(भारत) ने विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद का मुद्दा उठाया। हमने बताया कि हमें केसे घाटी में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के समय पर विजय गोखले ने कहा कि हमने व्यापार के लिए किसी समय-सीमा पर चर्चा नहीं की। लेकिन हम आशावादी हैं कि हम जल्द ही इस पर एक समझ बना लेंगे और समझौता कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+