वोटिंग कर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति- मैंने ट्रंप नाम के व्यक्ति को वोट डाला

फ्लोरिडा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच की एक लाइब्रेरी में अगले राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, मैंने ट्रंप के नाम के एक व्यक्ति को वोट दिया है। दरअसल पहले न्यूयार्क में मतदान किया करते थे लेकिन पिछले साल अपना निवास स्थान बदल कर फ्लोरिडा कर लिया था। वेस्ट पाम बीच, ट्रंप के निजी मार-ए-लेगो क्लब के समीप है।

US President Donald Trump cast an early ballot Saturday in the US election

राष्ट्रपति ने मतदान करने के दौरान मास्क पहन रखा था लेकिन संवाददाताओं से बात करने के दौरान इसे उतार लिया। उन्होंने इसे 'बहुत सुरक्षित मतदान बताया। ट्रंप ने जिस पुस्तकालय में बने मतदान केंद्र में मतदान किया, उसके बाहर काफी संख्या में उनके समर्थक एकत्र थे। वे लोग 'और चार साल' के नारे लगा रहे थे। मतदान के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की शनिवार को नार्थ कैरोलिना, ओहायो और विस्कोंसिन सभाएं हैं।

वहीं डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने अभी तक मतदान नहीं किया है और उनके तीन नवंबर को चुनाव के दिन डेलवेयर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की संभावना है। इसी बीच शनिवार को बाइडेन पेनसिल्वेनिया में ड्राइव-इन रैलियों का आयोजन करेंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बाइडेन की योजनाबद्ध रैलियां स्क्रैटन में उनके जन्मस्थान के पास लुजर्न काउंटी और फिलाडेल्फिया के उत्तर में बक्स काउंटी में आयोजित की जाएंगी।

2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने फ्लोरिडा में 49.02 प्रतिशत मतों से जीत दर्ज की थी, जबकि उनकी तत्कालीन डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन 47.82 प्रतिशत मतों पर सिमट गई थीं। बुधवार को जारी हालिया रॉयटर्स / इप्सोस ओपिनियन पोल के अनुसार, बाइडेन 49 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं के समर्थन के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि ट्रंप को 45 प्रतिशत समर्थन मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+