हार्लें विवाद: अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने उतारी पीएम मोदी की नकल, बताया सुंदर व्‍यक्ति और जताई नाराजगी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हार्ले डेविडसन बाइक पर लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से निशाना साधा है। साथ ही एक बार फिर उन्‍होंने पीएम मोदी की नकल उतारी है। ट्रंप हार्ले डेविडसन पर बढ़ाए गई इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से भारत से खासे नाराज हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हार्ले डेविडसन बाइक पर लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से निशाना साधा है। साथ ही एक बार फिर उन्‍होंने पीएम मोदी की नकल उतारी है। ट्रंप हार्ले डेविडसन पर बढ़ाए गई इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से भारत से खासे नाराज हैं। एक बार फिर उन्‍होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस बार उनकी यह नाराजगी अमेरिकी गर्वनर्स की मीटिंग में नजर आई। इस मीटिंग में ट्रंप ने भारत की आर्थिक नीति पर भी सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि भारत से जब हार्ले डेविडसन की बाइक अमेरिका आती है तो कुछ नहीं मिलता। लेकिन जब यही बाइक अमेरिका से भारत जाती हैं तो 100 प्रतिशत टैक्‍स देना पड़ता है। करीब 10 दिन पहले भी ट्रंप ने इस तरह का बयान दिया था। ट्रंप ने इसके साथ ही भारत से अपना फैसला बदलने को भी कहा है।

pm-modi-donald-trump.jpg

क्‍या है सारा किस्‍सा
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप व्‍हाइट हाउस में अमेरिकी राज्‍यों के गर्वनर्स को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने कहा, ' मुझे लगता है कि पीएम मोदी एक शानदार आदमी हैं। उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि मैंने टैक्स में 50 प्रतिशत की कमी कर दी है। मैंने कहा ठीक है लेकिन इससे अभी भी हमें कुछ नहीं मिल रहा है।' इसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी की नकल करते हुए कहा कि वह एक सुंदर व्यक्ति हैं। उन्होंने बहुत सुंदर तरीके से कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमने पहले इस पर टैक्स को 75 प्रतिशत कर दिया लेकिन अब इसे और घटाकर 50 कर दिया है। ट्रंप ने आगे बताया कि पीएम मोदी की इस बात पर उन्‍होंने जवाब दिया मैं उनकि उनकी इस बात पर मैं क्या कहता। मैंने कहा कि अब मैं क्या कहूं? क्या मुझे रोमांचित होना चाहिए?

पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्‍पणी
इससे पहले जनवरी में भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी की नकल कर चुके हैं। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ट्रंप ने जनवरी में जब अफगानिस्‍तान पर एक मीटिंग हो रही थी, उस समय भी पीएम मोदी की नकल की थी। उस समय राष्‍ट्रपति ट्रंप को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने हार्ले मामले में पहले भी पीएम मोदी को आड़े हाथों ले चुके हैं। करीब 10 दिन पहले उन्‍होंने कांग्रेस सदस्‍यों के सामने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनके साथ हुई उनकी बातचीत का जिक्र किया। ट्रंप ने इस दौरान पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'एक महान आदमी ने हाल ही में मुझे फोन कर बताया कि हमने टैरिफ को 75% से घटाकर 50% कर दिया है।' गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फोन पर बात की थी। ट्रंप ने कहा कि हार्ले डेविडसन को बेचने के लिए 50 से 75 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद वे हजारों बाइक बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या आप जानते हैं हम इसके लिए कितना टैक्स लेते हैं- कुछ भी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+