भारत से जाते ही बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रधानमंत्री मोदी से मानवाधिकार, प्रेस की आजादी पर की बात
Joe Biden on India: नई दिल्ली से वियतनाम के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को कहा, कि उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ "पर्याप्त चर्चा" की है और उनके नेतृत्व और जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, कि उन्होंने "पीएम मोदी के सामने मानवाधिकारों के सम्मान के महत्व को उठाया।"

'मानवाधिकार पर PM मोदी से बात'
बाइडेन ने वियतनाम के हनोई में संवाददाताओं से कहा, कि "जैसा कि मैं हमेशा करता हूं, मैंने मानवाधिकारों का सम्मान करने और पीएम मोदी के साथ एक मजबूत और समृद्ध देश के निर्माण में नागरिक समाज और स्वतंत्र प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका के महत्व को उठाया।"
Recommended Video
इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, कि इस संबंध में "बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं।"
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे बाइडेन ने अपनी यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी के साथ व्यापक चर्चा की थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को "गहरा करने और विविधता लाने" के लिए प्रतिबद्धता जताई, साथ ही भारत द्वारा 31 ड्रोन की खरीद और जेट इंजन के संयुक्त विकास में आगे बढ़ने का भी स्वागत किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, कि "मैं एक बार फिर प्रधान मंत्री मोदी को उनके नेतृत्व, उनके आतिथ्य और जी20 की मेजबानी के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने और मैंने इस बारे में पर्याप्त चर्चा की है, कि हम पिछले जून में प्रधान मंत्री की व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान, भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को कैसे मजबूत करना जारी रखेंगे।"
'मीडिया को सवाल पूछने की नहीं मिली इजाजत'
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कई अनुरोधों के बावजूद, अमेरिका के पत्रकारों को शुक्रवार को, नई दिल्ली में मोदी-बाइडेन की द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधान मंत्री मोदी से सवाल पूछने की इजाजत नहीं मिली।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएनएन ने अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जैक सुलिवन के हवाले से कहा, कि "यह बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर होगी, इसलिए, उस संबंध में यह असामान्य है। यह बाइडेन की, भारत की सामान्य द्विपक्षीय यात्रा नहीं है, जिसमें बैठकें प्रधानमंत्री के कार्यालय और पूरे कार्यक्रम में होती हैं।"
पीएम मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद, शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया, कि "नेताओं ने फिर से जोर दिया कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकार, समावेश, बहुलवाद और सभी नागरिकों के लिए समान अवसर के साझा मूल्य हमारी सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।"
ज्वाइंट स्टेटमेंट में आगे कहा गया, कि "ये सारे मुद्दे और ये मूल्य संबंधों को मजबूत करते हैं।''
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान, भारत में किए गए "महत्वपूर्ण व्यवसाय" के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, कि "यह अमेरिका के लिए हमारे वैश्विक नेतृत्व और उन चुनौतियों को हल करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण क्षण था जो दुनिया भर के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।"
जबकि, भारत को यूरोप से मध्य पूर्व और इज़राइल से जोड़ने वाले इकोनॉमिक कॉरीडोर पर उन्होंने कहा, कि वे परिवर्तनकारी आर्थिक निवेश के लिए अनकहे अवसर खोलने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, कि नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में "यूक्रेन में अवैध युद्ध" पर भी चर्चा की गई थी और न्यायसंगत और स्थायी शांति की आवश्यकता पर पर्याप्त सहमति बनी है।












Click it and Unblock the Notifications