पीएम मोदी के बाद अब भारत के सभी सीएम से मिलने के ख्वाहिशमंद ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के सभी मुख्यमंत्रियों से मिलने की इच्छा जताई है। राष्ट्रपति ओबामा ने ऐसा भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए कहा है।

ओबामा की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अमेरिका की ओर से 'चीफ मिनिस्टर कॉन्क्लेव' को ऑर्गनाइज करने का प्रपोजल दिया गया है।
इस कॉन्क्लेव के पीछे मकसद भारतीय राज्यों को यह बताना है कि अमेरिका के साथ बिजनेस का फायदा क्या है और साथ ही हाल के दिनों में भारत में आसानी से बिजनेस करने के लिए क्या बदलाव हुए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से इससे जुड़ी फैक्ट शीट जारी की गई है। यह कॉनक्लेव कहा होगा और कब होगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं भारत की ओर से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications