चुनाव के बाद ट्विटर पर राष्ट्रपति बराक ओबामा का इमोशनल मैसेज
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों से पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक इमोशनल मैसेज।
वाशिंगटन। अमेरिका में चुनावों के बाद न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया के कुछ लोग परेशान हैं तो कुछ दुविधा में हैं। इन सबके बीच राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस नए वीडियो में राष्ट्रपति ओबामा ने लोगों के तनाव और चिंताओं को कम करने की कोशिश की है।

क्या कहा ओबामा ने
राष्ट्रपति ओबामा इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या होगा, सूरज हर हाल में सुबह निकलेगा और अमेरिका धरती पर एक महान राष्ट्र रहेगा।' मंगलवार की शाम बजफीड लाइव वीडियो में यह बात कही।
राष्ट्रपति ओबामा ने राष्ट्रपति चुनावों को थकाने वाला, तनावपूर्ण और कभी-कभी अजीब सा करार दिया। ओबामा ने वीडियो के जरिए हर उस व्यक्ति को तसल्ली देने की कोशिश की जो चुनावों को लेकर अंत तक काफी तनाव में था।
दो मिनट का वीडियो
ओबामा का यह वीडियो दो मिनट का है और राष्ट्रपति इसमें अमेरिकी नागरिकों को सीधे तौर पर संबोधित करते नजर आ रहे हैं।
ओबामा कह रहे हैं लोकतंत्र हमेशा से कभी उग्र तो कभी गंभीर नजर आता है, अमेरिका हमेशा शीर्ष पर रहेगा, जैसा हमेशा होता आया है।












Click it and Unblock the Notifications