ओबामा ने तोड़ी अपनी कसम, इराक के लिए 1500 यूएस ट्रूप्स और
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जिन्होंने यह वादा किया था कि वह इराक में दोबारा अमेरिकी सेना की तैनाती नहीं करेंगे लेकिन सिर्फ इतने ही सैनिक भेजेंगे जो आईएसआईएस से मुकाबले में इराक की मदद कर सकें। लेकिन शुक्रवार को ओबामा ने अपना वादा तोड़ और ज्यादा ट्रूप्स भेजने का फैसला कर लिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक में मौजूद इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ संघर्ष में इराकी सरकार और कुर्दिश बलों की सहायता के लिये 1500 एक्स्ट्रा ट्रूप्स भेजे जाने की मंजूरी दी है। इराक में आईएसआईएस के खिलाफ मोर्चा संभाल रही अमेरिकी सेना के अब 3,000 ट्रूप्स इराक में हैं।
आपको बता दें कि ओबामा ने दुनिया से वादा किया था कि अमेरिका की फौज इराक में सिर्फ सैनिकों को ट्रेनिंग देने का काम करेगी ताकि वह आईएसआईएस से मोर्चा ले सकें। अमेरिकी सेना इराक की जमीन से आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई नहीं छेड़ेगी। लेकिन शुक्रवार को ओबामा ने अपने इस वादे को तोड़ एक्स्ट्रा ट्रूप्स भेजने का फैसला कर लिया।
व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि इन ट्रूप्स में इराकी सुरक्षा बलों को उनके अभियान की योजना बनाने में सहायता के लिये सलाह देने वाले समूह के अलावा प्रशिक्षित सैनिकों का भी एक समूह शामिल है जो देश में विभिन्न हिस्सों में तैनात किये जायेगे।
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने अपना नाम उजागर न करते हुये बताया कि कुछ सलाहकार इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में तैनात किये जायेंगे जहां अपना अड्डा बना चुके आईएस आतंकवादियों को खदेड़ने के लिये इराकी सेना प्रयासरत है। ये टुकड़ियां अगले कुछ सप्ताहों के भीतर इराक पहुंचना शुरू करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications