चीन के ग्लोबल टाइम्स ने उड़ाया US Navy का मजाक, जवाब मिला-हमारे दो एयरक्राफ्ट कैरियर आपके ही इलाके में
वॉशिंगटन। साउथ चाइना सी पर अमेरिका ने अब चीन की घेराबंदी शुरू कर दी है। यूएस नेवी की तरफ से यहां पर अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन को तैनात कर दिया है। इसके साथ ही कई और वॉरशिप्स को भेजा गया है। चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ही इसे एक बड़ा घटनाक्रम करार दिया जा रहा है। इस बीच चीन के सरकारी अखबार की तरफ से यूएस नेवी को डराने वाला एक ट्वीट किया गया और इस ट्वीट में जवाब में अमेरिकी नेवी ने ग्लोबल टाइम्स को बुरी तरह से ट्रोल कर डाला।

Recommended Video
एयरक्राफ्ट कैरियर डरे हुए तो बिल्कुल नहीं
दरअसल रविवार को ग्लोबल टाइम्स ने चीन के मिसाइलों की कुछ फोटोग्राफ्स को ट्वीट किया और इनके साथ ही अमेरिका को धमकाया। ग्लोबल टाइम्स की धमकी के जवाब में यूएस नेवी ने चीनी की नौसेना को ट्रोल कर डाला। ग्लोबल टाइम्स ने उन हथियारों के नाम गिनाए थे जो कि एयरक्राफ्ट कैरियर्स को तबाह करने में सक्षम हैं। इस पर यूएस नेवी के चीफ ऑफ इनफॉर्मेशन ने ट्वीट कर कहा कि- इस सब के बावजूद भी हमारे दो एयरक्राफ्ट कैरियर साउथ चाइना सी के इंटरनेशनल एरिया में गश्त कर रहे हैं। यूएस नेवी ने लिखा कि यूएसएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन डरे हुए तो बिल्कुल भी नहीं हैं।
न्यूक्लियर पावर से लैस हैं अमेरिकी जहाज
रीगन और निमित्ज पर 90 फाइटर जेट्स यूएसएस रोनाल्ड रीगन एक परमाणु क्षमता से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर है। इस पर 90 फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर्स को तैनात किया जा सकता है। इसी तरह से यूएसएस निमित्ज पर भी 90 जेट्स और हेलीकॉप्टर्स की क्षमता है। निमित्ज भी परमाणु क्षमता से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर है। यह एयरक्राफ्ट कैरियर जापान के युकोसुका में तैनात रहता है और यहां पर तैनात यह इकलौता फॉरवर्ड बेस कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का जहाज है। यह अमेरिकी नेवी के सांतवें बेड़े का हिस्सा है। पार्सल आईलैंड पर चीन, वियतनाम और ताइवान अपने-अपने दावे करते हैं। अमेरिका हमेशा से कहता आ रहा है कि चीन ने इस द्वीप पर मिलिट्री हार्डवेयर और उससे जुड़े संस्थानों का निर्माण कर इसका सैन्यीकरण कर दिया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications