Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन, मिडिल ईस्ट, यूक्रेन युद्ध...अमेरिका के टॉप सीक्रेट दस्तावजों का दूसरा बैच लीक, टीम बाइडेन में हड़कंप

दस्तावेज में यूक्रेन के सैन्य नियंत्रण के तहत गोला-बारूद के खर्च की दरों का भी विवरण है। इनमें हिमार्स मिसाइल सिस्टम, अमेरिका निर्मित आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम शामिल हैं, जो रूसी सेना के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी साबित हुए हैं।

US secrets leak


US secrets leak:
चीन, मिडिल ईस्ट और यूक्रेन युद्ध के लिए अमेरिका क्या प्लान बना रहा है और उसके प्लान में क्या क्या है, इन तमाम चीजों को लेकर पेंटागन का सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स लीक हो गया है। आशंका जताई जा रही है, कि इस लीक के पीछे रूसी जासूस हैं, जिन्होंने सीक्रेट दस्तावेजों का दूसरा बैच लीक कर दिया है। ये सीक्रेट दस्तावेज रूसी टेलीविजन्स और ऑनलाइन वेबसाइटों पर देखे जा सकते हैं।

कितने दस्तावेज किए गये हैं लीक?

आशंका जताई जा रही है, कि 100 से ज्यादा टॉप सीक्रेट दस्तावेज लीक किए गये हैं, जिसे अमेरिका के सीनियर खुफिया अधिकारी ने 'पांच आंख वाले देशों' के लिए बुरा सपना बताया है।

आपको बता दें, कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाजा के बीच खुफिया सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए 'फाइव आई' का गठन किया गया है।

चीन के टॉप सीक्रेट दस्तावेज़ यूक्रेन, चीन, आतंकवाद और मध्य पूर्व में अमेरिका की नीति से जुड़े हुए हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने लीक की बात मान ली है। लेकिन पेंटागन ने कहा है, कि लीक दस्तावेजों के पहले बैच के साथ छेड़छाड़ की गई है, ताकि अमेरिका की ताकत को कमजोर करके दिखाया जा सके।

डेनमार्क की इन्वेस्टिगेटिव वेबसाइट बेलिंगकैट के एक विश्लेषक एरिक टॉलर के मुताबिक, दस्तावेजों की पहली खेप मार्च की शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड पर पोस्ट की गई थी। वहीं, शुक्रवार के दस्तावेज़ विवादास्पद संदेश बोर्ड 4Chan पर प्रकाशित किए गए थे, और बाद में ये ट्विटर पर वायरल हो गया।

टॉप सीक्रेट दस्तावेज में क्या है?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए सीक्रेट दस्तावेज में अमेरिकी हथियारों के चार्ट की तस्वीरें शामिल हैं, जो यूक्रेन में भेजे जाने वाले हैं। इसके साथ ही अमेरिकी सेना और बटालियन्स को लेकर भी जानकारियां हैं।

पेंटागन के अधिकारियों ने कहा, कि दस्तावेज़ असली हैं, लेकिन ऐसा लगता है, कि उन्हें बदल दिया गया है।

शुक्रवार को लीक हुए दस्तावेजों में से एक दस्तावेज में यूक्रेनी शहर बखमुत में युद्ध की स्थिति दिखाने वाला एक नक्शा था, जो छह महीने से भयंकर लड़ाई का केंद्र रहा है।

फिलहाल, ये यह साफ नहीं हो पाया है, कि इस मानचित्र को बदल दिया गया है या नहीं, लेकिन गुरुवार को ऑनलाइन प्रकाशित एक स्लाइड ने यूक्रेनी मौतों के पैमाने को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और रूसी नुकसान को कम कर दिया गया है।

सीक्रेट दस्तावेज में कहा गया है, कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध में अब तक 16 हजार से 17 हजार 500 की संख्या में रूसी सैनिक मारे गये हैं, जबकि 71 हजार 500 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है।

वहीं, पेंटागन का मानना है, कि युद्ध में अभी तक 2 लाख रूसी मारे गये हैं या घायल हुए हैं, जबकि यूक्रेन के लिए ये आंकड़ा दोगुना है।

लीक हुए दस्तावेज़ों में मध्य पूर्व में चीन की स्थिति और दुनिया भर में आतंकवादी खतरों के अमेरिकी विश्लेषण का भी उल्लेख किया गया है।

लीक की सूचना सबसे पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी थी।

US secrets leak

लीक दस्तावेजों को लेकर अमेरिका में हड़कंप

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है, कि इस बात की संभावना काफी कम हैं, कि पेंटागन से यूक्रेनी अधिकारियों के पास से ये जानकारियां लीक हुई हैं, क्योंकि यूक्रेनी अधिकारियों के पास इन फाइलों तक पहुंच ही नहीं थी।

जबकि, रूस समर्थक ब्लॉगर्स ने सुझाव दिया है, कि फाइलों को जानबूझकर लीक किया गया है, जिसका मकसद रूस को गुमराह करना है। रूसी ब्लॉगर ने इसे पश्चिमी देशों का खुफिया तंत्र बताया है।

वहीं, पेंटागन ने कहा कि वह सुरक्षा उल्लंघन का आकलन कर रहा है।

उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा, "हमें सोशल मीडिया पोस्ट की खबरों की जानकारी है और विभाग मामले की समीक्षा कर रहा है।"

रिपोर्ट में कहा गया है, कि दस्तावेजों में जानकारी कम से कम पांच सप्ताह पुरानी है, जिसमें सबसे हालिया तारीख 1 मार्च है।

सीक्रेट दस्तावेजों में से एक में कहा गया है, कि यूक्रेन के 12 पायलट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिनमें से 9 को अमेरिका और नाटो देश ट्रेनिंग दे रहे हैं।

अखबार ने कहा, कि दस्तावेज़ में कहा गया है कि ब्रिगेड को 250 टैंक और 350 से अधिक मशीनीकृत वाहनों की आवश्यकता है।

Recommended Video

    Donald Trump जिस Stormy Daniels के चक्कर में फंसे वो कौन हैं ? | Hush Money Case | वनइंडिया हिंदी

    इन दस्तावेजों पर टॉप सीक्रेट का स्टांप लगा हुआ था, जिसे रूसी समाचार चैनलों पर प्रकाशित किए गये हैं।

    तुर्की में अबकी बार किसकी सरकार? राष्ट्रपति अर्दोआन के खिलाफ 3 उम्मीदवार, जानें किसमें कितना है दम?

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+