US Midterm Election Results: दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा चुनाव परिणाम, ट्रम्प के दावे फेल, बाइडेन भी होंगे निराश

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में मतगणना चल रही है। ताजा रुझानों के अनुसार सीनेट रिजल्ट में मुकाबला लगभग बराबरी का नजर आ रहा है। रिपब्लिकन पार्टी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है वहीं डेमोक्रेट्स 46 सीटों पर आगे चल रही है।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में मतगणना चल रही है। ताजा रुझानों के अनुसार सीनेट रिजल्ट में मुकाबला लगभग बराबरी का नजर आ रहा है। रिपब्लिकन पार्टी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है वहीं डेमोक्रेट्स 46 सीटों पर आगे चल रही है। यूएस हाउस में रिपब्लिकन पार्टी 199 सीटों पर आगे चल रही है वहीं डेमोक्रेट्स पार्टी 168 सीटों पर बढ़त के साथ एक कठिन स्थिति में दिख रही है। इससे पहले दोनों ही पार्टी ने चुनाव परिणाम को लेकर अलग-अलग दावे किए थे।

ट्रम्प आगे, बाइडेन को झटका

ट्रम्प आगे, बाइडेन को झटका

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया में सदन के दो सदस्यों सहित कई डेमोक्रेटिक पदाधिकारियों ने प्रतिस्पर्धी दौड़ जीत ली है और अन्य आगे चल रहे हैं। यह एक संकेत है कि रिपब्लिकन के पास बढ़त है, लेकिन वह लहर नहीं है जिसकी उन्हें उम्मीद की जा रही थी। ट्रम्प की पार्टी ने चुनाव से पहले भविष्यवाणी की थी कि उनकी ‘लाल लहर' उन्हें कांग्रेस में शक्ति दिलाएगी, हालांकि यह उतना दिख नहीं रहा और परिणाम मिश्रित नजर आ रहे हैं। ट्रम्प के लिए अच्छी बात ये है कि 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हुए हमले की जांच कर रही सदन की चयन समिति की सदस्य लूरिया ने वर्जीनिया बीच स्थित हाउस सीट गंवा दी है।

वर्जीनिया में डेमोक्रेट्स ने 2 सीटें जीतीं

वर्जीनिया में डेमोक्रेट्स ने 2 सीटें जीतीं

वर्जीनिया में तीन डेमोक्रेटिक-नियंत्रित हाउस रेस को व्यापक रूप से रात के परिणामों के प्रारंभिक चेतावनी संकेत के रूप में देखा गया था। डेमोक्रेट्स ने यहां के दो सीटों पर कब्जा किया, यहां 2020 में बाइडेन ने जीत हासिल की थी। सीएनएन ने अनुमान लगाया कि डेमोक्रेटिक जेनिफर वेक्सटन ने वर्जीनिया के 10 वें जिले में जीत हासिल की ली है। हालांकि, डेमोक्रेट दक्षिणपूर्वी वर्जीनिया में हार गए हैं वहीं, रिपब्लिकन राज्य सेन जेन किगन्स ने डेमोक्रेटिक रेप एलेन लुरिया को पराजित कर चुके हैं।

Recommended Video

    Elon Musk को Twitter से छंटनी करनी पड़ा भारी, महिला ने दी ये धमकी | वनइंडिया हिंदी | *News
    नैन्सी पेलोसी को मिली बंपर जीत

    नैन्सी पेलोसी को मिली बंपर जीत

    डेमोक्रेटिक राजनीति में एक बड़ी हस्ती नैंसी पेलोसी ने कैलिफोर्निया के 11वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट की दौड़ में लंबे समय से चले आ रहे रिपब्लिकन चैलेंजर जॉन डेनिस के खिलाफ जीत हासिल की। नैंसी पेलोसी को 81.4 फीसदी जबकि उनके विरोधी जॉन डेनिस को महज 18.6 फीसदी मत हासिल हुआ। कांग्रेस में सबसे अधिक उम्रदराज सांसद पेलोसी डेमोक्रेटिक पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक बन गई हैं। 82 वर्षीय पेलोसी ने हाउस डेमोक्रेट्स के लिए एक शक्तिशाली और दुर्जेय नेता के रूप में ख्याति अर्जित की है, जो उनके कॉकस के सदस्यों पर महत्वपूर्ण प्रभाव और कड़ी पकड़ रखते हैं।

    ये चुनाव महत्वपूर्ण क्यों?

    ये चुनाव महत्वपूर्ण क्यों?

    गौरतलब है कि मंगलवार को लाखों अमेरिकियों ने मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान किया। अमेरिकी मतदाताओं के सामने आने वाले मुद्दों में मुद्रास्फीति और गर्भपात सर्वोच्च प्राथमिकता रही। इसके साथ ही अपराध, आव्रजन और बंदूक नीतियां भी प्रमुख चिंता का कारण बनीं। चुनाव खत्म होने के बाद आने वाले हफ्तों के लिए मध्यावधि के नतीजे निवेशकों और शेयर बाजार को भी प्रभावित करेंगे। शेयर बाजार की प्रतिक्रिया के आधार पर जीवन यापन की बढ़ती लागत और महंगाई में तेजी आ सकती है।

    US Midterm Election Result: क्या ट्रंप बाइडेन को देंगे पटखनी? दोनों सदनों में पिछड़ रही बाइडेन की पार्टी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+