मध्यावधि चुनाव में ट्रंप को झटका, हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रैट्स की वापसी

नई दिल्ली। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव के नतीजों को मिला-जुला परिणाम कहा जा सकता है। एक तरफ राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन ने सीनेट में अपना बहुमत बरकरार रखा, वहीं निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रैट्स ने अपना दबदबा दिखाया। साल 2016 राष्ट्रपति चुनाव के बाद हुए मध्यावधि चुनाव के नतीजों का अमेरिका और वैश्विक राजधानी पर अब दूरगामी असर होने वाला है। हालांकि चुनाव से पहले इन परिणामों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

us mid term 2018: republican retain senate and democrats retake control of US House of Representatives.

ट्रंप की पार्टी दोनों सदनों में बहुमत में थी, लेकिन अब सत्ता के समीकरण बदल गए और शायद यही वजह है कि इसे सत्ता का संतुलन कहा जा रहा है। वहीं, ट्रंप ने चुनाव परिणामों को सकारात्मक बताया है। हालांंकि डेमोक्रैट्स का बहुमत अब हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में है और ऐसे में ट्रंप के लिए आनेवाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने की संभावनाएं क्योंकि आर्थिक मोर्चे पर ट्रंप को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

अमेरिका मिड टर्म चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा था क्योंकि चुनाव के नतीजों को ट्रंप की विवादित नीतियों पर जनमत संग्रह के रूप में देखे जाने की संभावना थी। वही, इन नतीजों के बाद अब संसद में सत्ता के संतुलन का फैसला भी कहा जा रहा है। 100 सदस्यीय सीनेट की 35 सीटों पर नए सदस्य चुने गए है।

अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में मंगलवार को वोट डाले गए थे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मतदान की पूर्वसंध्या पर संसद में बहुमत बनाए रखने के लिए अंतिम प्रयास करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने अपने समर्थकों से मतदान की अपील की थी और रिपब्लिन को मजबूत करने का आह्वान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+