अफगानिस्तान में हार पर लेफ्टिनेंट कर्नल का फूटा गुस्सा, बताई अमेरिका की गलती तो नौकरी से निकाले गये बाहर

लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा था काबुल की घटना के बाद जिम्मेदारी तय होनी चाहिए थी क्योंकि हमने सब गड़बड़ कर दिया है।

वॉशिंगटन, अगस्त 29: अफगानिस्तान में हार और काबुल एयरपोर्ट पर में कोहराम के बाद अमेरिकी में लीडरशिप के खिलाफ सैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। पहले अफगान कमांडर ने हार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को जिम्मेदार ठहराया था, और अब अमेरिका के लेफ्टिनेंट कर्नल ने बगावत कर दिया है। जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। अमेरिकी सरकार और सेना के बड़े अधिकारियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताने वाले इस लेफ्टिनेंट कर्नल का नाम है स्टुअर्ट शेलर।

ले. कर्नल के बगावती तेवर

ले. कर्नल के बगावती तेवर

अमेरिकी मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड करते हुए अमेरिकी अधिकारियों को सीधे तौर पर अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदारी लेने को कहा है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि ''लोग परेशान हैं, क्योंकि उनके वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें निराश किया है और उनमें से कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए हाथ नहीं उठा रहा है''।

जिम्मेदारी लेने की मांग

जिम्मेदारी लेने की मांग

दरअसल, काबुल एयरपोर्ट पर आईएसआईएस आतंकियों के हमले के बाद 13 अमेरिकी सैनिकों समते सौ से ज्यादा अफगानिस्तान के नागरिक मारे गये हैं। जिसके बाद अमेरिकी मरीन के मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर ने सार्वजनिक रूप से जिम्मेदारी लेने की मांग की है और उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाए हैं। जिसके बाद उन्होंने नौकरी से निकाल दिया गया है।

''हमने सब गड़बड़ कर दिया''

''हमने सब गड़बड़ कर दिया''

मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने जो बाइडेन प्रशासन पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले और अन्य बड़े अधिकारियों को काबुल हमले के लिए जिम्मेदारी लेने को कहा है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ''हमें इस बात को मानना चाहिए कि हमने गड़बड़ कर दिया है''।

इराक में भी कर चुके हैं सेवा

इराक में भी कर चुके हैं सेवा

मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर काफी अनुभवी सैनिक हैं और उन्होंन अफगानिस्तान के अलावा अमेरिका के लिए इराक में भी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि, अफगानिस्तान में जो स्थिति है, उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने करीब पांच मिनट के वीडियो में अमेरिका के सीनियर सैन्य अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि, 'इस समय साफ दिख रहा है कि अफगानिस्तान में लोग परेशान हैं, युद्ध के मैदान में यूएस मरीने ने किसी को भी निराश नहीं किया'।

''परेशान हैं अफगानी लोग''

''परेशान हैं अफगानी लोग''

मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर ने अपने वीडियो में कहा है कि, 'लोग परेशान हैं, क्योंकि उनके वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें निराश किया है, उन्हें हतोत्साहित किया है, लेकिन उन जिम्मेदारों में से कोई भी जिम्मेदारी से हाथ उठाने के लिए तैयार नहीं है। कोई भी जवाबदेही स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है'। मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर ने कहा कि 'मैं जान रहा हूं कि मैं अपने 17 साल पुराने कैरियर को दांव पर लगा रहा हूं, लेकिन वो मजबूर हैं।' उन्होने वीडियो में कहा कि, 'मैं इसलिए आवाज उठा रहा हूं, क्योंकि मैं अपने वरिष्ठ नेताओं से जवाबदेही मांगता हूं।'

''अमेरिका ने गलती की''

मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर ने कहा कि काबुल एयरपोर्ट पर जो हमला हुआ है, उसमें उनका एक पहचान का सैनिक मारा गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने गलती की है। लोगों को अफगानिस्तान से निकालने से पहले बड़गाम एयरपोर्ट किसी भी तरह खाली नहीं करना चाहिए था। और ये एक बड़ी रणनीतिक गलती थी।'' मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल स्टुअर्ट शेलर के इस वीडियो के बाद सनसनी फैल गई है और जो बाइडेन प्रशासन जो पहले ही सवालों में है, अब और सवाल उठ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+