कमला हैरिस ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। जो बाइडेन( Joe Biden) ने अमेरिका(US President) के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। वॉशिंगटन की कैपिटल हिल इमारत में जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति क तौर पर और कमला हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। कमला हैरिस( Kamala Harris) ने इतिहास रच दिया है। कमला देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन गई हैं। वह ऐसी पहली अश्वेत हैं जो सबसे शक्तिशाली देश की उपराष्ट्रपति बनीं हैं।

 US: Kamala Harris sworn-in as the first female Vice President of the United States of America.

तमिल मूल की भारतीय-अमेरिकन मां की बेटी कमला हैरिस दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की उपराष्ट्रपति बन गईं। वो अमेरिका की पहली अश्वेत महिला हैं जो अमेरिका में टॉप पद पर पहुंची हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली हिस्पैनिक मूल की जज जस्टिस सोनिया सोटोमेयर ने कमला को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। कमला हैरिस की मां श्यामला तमिलनाडु से हैं।

पको बता दें कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली वो पहली अश्वेत और पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं।उनके पति डगलस एमहोफ अमेरिका के पहले सेकंड जेंटलमैन बन गए हैं। कमला हैरिस को फीमेल ओबामा के नाम से जाना जाता है। हैरिस सीनेट की सदस्य भी पहली बार ही बनी थीं। अमेरिका के राष्ट्रपति के शपथ समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आपको बता दें कि भारतीय मूल की कमला हैरिस 61 साल के माइक पेंस की जगह ली है। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिय़ा कि मैं सेवा के लिए तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+