अमेरिका के कैलिफोर्निया में 4.5 तीव्रता का भूकंप, खाड़ी इलाकों में आए झटके
कैलिफोर्निया (यूएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके खाड़ी इलाके में आए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 रहा। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि स्थानीय लोग खौफ में आ गए। कैलिफोर्निया के सैन जोस में एक यूजर ने लिखा कि बेहद डराने वाला अनुभव रहा। बहुत भूकंप के झटके थे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भूकंप का अनुभव बेहद अलग रहा।

कैलिफोर्निया में 4.5 तीव्रता का भूकंप खाड़ी इलाकों में आया। जानकारी के मुताबिक बर्कले से तीन किलोमीटर दूर और सैनजोस के 65 किमी. उत्तर पश्चिम इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सैनफ्रान्सिस्को, ओकलैंड, वालनट क्रीक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सैनफ्रांसिस्को से 18 किमी. दूर भूकंप के झटके इलाके में करीब 5 से 10 सेकेंड तक महसूस किया गया।
कैलिफोर्निया के विभिन्न इलाकों में आए 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों में अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं मिली है। फिलहाल एजेंसियां अलर्ट पर हैं। लोगों में एक तरह से खौफ जरूर है।












Click it and Unblock the Notifications