डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव प्रभावित करने के लिए किए फोन की होगी जांच

चुनाव प्रभावित करने के लिए किए ट्रंप के फोन की होगी जांच

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव प्रभावित करने को लेकर किए गए फोन कॉल के मामले में भी जांच होगी। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जॉर्जिया के सेक्रेटरी को फोन कर किसी भी तरह वोट का इंतजाम करने के मामले में ये जांच होगी। इसको लेकर आदेश कर दिए गए हैं। वहीं ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही भी शुरू हो गई है।

investigation against trump, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जांच, US, america, Georgia, Donald Trump, अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप पर बीते साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती के दौरान जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी ब्रैड रैफेंसपर्गर को फोन कर चुनाव प्रभावित करने को कहा था। इस कॉल में ट्रंप ने रैफेंसपर्गर को अपनी जीत के लिए वोट जुटाने की बात कही थी। इसी को लेकर अब जांच होगी।

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में दूसरे महाभियोग की सुनवाई भी शुरू हो गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग मामले की सीनेट के समक्ष सुनवाई हो रही है। महाभियोग के तहत उनपर चुनाव के परिणाम को पलटने के लिए छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल में दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया है।

ट्रंप के वकीलों की दलील है कि पूर्व राष्ट्रपति ने समर्थकों की रैली को संबोधित करने के दौरान लोगों को दंगे के लिए नहीं भड़काया। वकीलों ने कहा कि सदन के महाभियोग प्रबंधक घंटे भर लंबे ट्रंप के भाषण में से सिर्फ उन्हीं हिस्सों को ले रहे हैं जो डेमोक्रेटिक पार्टी के मामले के लिए मददगार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+