कोरोना प्रूफ है ये बिल्डिंग, 37 अरब रुपए की लागत से बने 'अजूबे' में रोबोट करते हैं वायरस का खात्मा
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: एक अदृश्य दुश्मन ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। खतरनाक कोरोना वायरस की जद में आकर पूरे विश्व को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसा कोई भी देश नहीं है, जिसकी अर्थव्यवस्था नहीं हिली हो। करोड़ों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया। वहीं लाखों लोगों की जान चली गई। हालांकि कोरोना वायरस अब थोड़ा धीमा पड़ा रहा है, क्योंकि पूरे विश्व में कोरोना के खिलाफ युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन अभियान जारी है। इस बीच अमेरिका में अरबों की लागत से कोरोना प्रूफ बिल्डिंग तैयार की जा रही है, जो अपने आप में एक अजूबा होगा।
Recommended Video

दुनिया की पहली कोरोना प्रूफ बिल्डिंग
कोरोनो वायरस से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा नुकसान का सामना अमेरिका ने किया है। यूएस में इस जानलेवा वायरस से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। ऐसे में अब अमेरिका ने कोरोना के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। यूएस ने दुनिया की पहली ऐसी बहुमंजिला इमारत का प्लान तैयार किया है, जो पूरी तरह से कोरोना जैसी खतरनाक महामारियों से सुरक्षित होंगी। इसका मतलब है कि इस बिल्डिंग में किसी भी तरह का वायरस और बैक्टीरिया की एंट्री नहीं होने वाली।

अमेरिका के फ्लोरिडा में बन रही बिल्डिंग
एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोरोना प्रूफ बिल्डिंग का निर्माण अमेरिका के फ्लोरिडा में किया जा रहा है। जिसके अंदर रहने वाले इंसान हर तरह की महामारियों से पूरी तरह से सुरक्षित होंगे। इस बनने वाली इमारत के अंदर बैक्टीरिया और वायरस की एंट्री लगभग नामुमकिन होगी।

इमारत में 55 मंजिल, 37 अरब खर्चा
ऐसे में दुनिया की पहली वायरस फ्री बिल्डिंग का अमेरिका में निर्माण होने जा रहा है। बिल्डिंग डेवलेपर्स ने इसके लिए काम भी शुरू दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इमारत में 55 मंजिल होंगे। वहीं इसको बनाने में लगभग 500 मिलियन अमेरिकन डॉलर यानि 37 अरब रुपए से ज्यादा का खर्चा होने वाला है। बिल्डिंग में घर, होटेल सहित रोजना की लाइफ में जरूरी सभी चीजों की उपलब्धता होगी।

रोबोट करेंगे वायरस का काम तमाम
बता दें कि इस बिल्डिंग का नाम लिगेसी टॉवर होगा, जिसके लिए काम शुरू हो गया है। एएफपी न्यूज एजेंसी ने इस बिल्डिंग से जुड़ा एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। साथ लिखा कि फ्लोरिडा में डेवलपर्स ने दुनिया की पहली महामारी के लिए तैयार गगनचुंबी इमारत का निर्माण शुरू कर दिया है। लिगेसी टॉवर में लोगों को भविष्य की महामारियों से बचाने के लिए बैक्टीरिया को मारने वाले रोबोट, टचलेस तकनीक और आधुनिक वायु शोधन प्रणाली (modern air purification systems) की सुविधा होगी।
VIDEO: Developers in Florida have begun building the world's first pandemic-ready skyscraper. The Legacy Tower will feature bacteria-killing robots, touchless technology and modern air purification systems to protect residents against future pandemics pic.twitter.com/kXqn9PFIvQ
— AFP News Agency (@AFP) October 12, 2021












Click it and Unblock the Notifications