Donald Trump News: रिपब्लिकन पार्टी ने डोनाल्ड ट्रंप को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार, मुकाबले में रहेंगे बाइडेन?

Donald Trump News: रिपब्लिकन पार्टी ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC 2024) की बैठक के पहले दिन डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक तौर पर 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

मिल्वौकी में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत में ट्रंप को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई। ट्रंप चार दिनों तक चलने वाली इस बैठक के आखिरी दिन गुरुवार को प्राइम-टाइम भाषण के दौरान औपचारिक रूप से इस नामांकन को स्वीकार करेंगे।

Donald Trump News

यह सम्मेलन हाल ही में पेंसिल्वेनिया में एक चुनाव प्रचार भाषण के दौरान ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के बाद आयोजित किया गया है। इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप की जान बाल बाल बच गई थी। हालांकि, कार्यक्रम में शामिल एक दर्शक की मौत और दो दर्शक घायल हो गये थे।

हमले ने रिपब्लिकन्स को किया एकजुट

पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर हुए हमले ने रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट कर दिया है और माना जा रहा है, कि अब उनके समर्थन में लहर चल पड़ी है, जिससे पहले ही उम्र को लेकर सवालों में घिरे जो बाइडेन के लिए ट्रंप को चुनौती देना और मुश्किल हो जाएगा।

डेमोक्रेटिक पार्टी की बैठक अगले महीने होने वाली है और उसमें तय किया जाएगा, कि पार्टी किसे उम्मीदवार बनाती है, लेकिन बाइडेन अपनी उम्मीदवारी की जिद पर अड़े हुए हैं, जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और यूएस संसद की पूर्व स्पीकर नैंन्सी पेलोसी, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने भी निजी तौर पर बाइडेन की उम्मीदवारी पर चिंता जताई है।

लेटेस्ट जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है, कि 78 साल के डोनाल्ड ट्रम्प और 81 साल के बाइडेन के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है, लेकिन ज्यादातर स्विंग राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप काफी आगे चल रहे हैं।

हालांकि, आगे रहने के बाद भी अभी तक डोनाल्ड ट्रंप ने ये पुष्टि नहीं की है, कि अगर वो हार जाते हैं, तो वो चुनाव परिणामों को स्वीकार करेंगे या नहीं।

लेकिन, ऐसी रिपोर्ट है, कि हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप भी इस बैठक के आखिरी दिन अपने भाषण को जो बाइडेन के साथ अपने मतभेदों पर केन्द्रित करने के बजाए, राष्ट्रीय एकता पर फोकस करेंगे। माना जा रहा है, डोनाल्ड ट्रंप का भाषण पहले जो बाइडेन के साथ मतभेदों पर केन्द्रित था, लेकिन अब इसे संशोधित किया गया है।

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की बड़ी बातें

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन चार दिनों तक चलेगा और इस सम्मेलन में उदारवादी मतदाताओं और रंगभेदी लोगों को रिझाने के लिए डिजाइन किया गया है और कार्यक्रम के दौरान एक आशावादी संदेश दिया गया है। बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में झंडे लगहा रहा था और डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने 'लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई' के नारों के बीच अपने पिता की उम्मीदवारी की घोषणा की।

ट्रम्प के इंजील समर्थकों का मानना ​​है, कि उनका बचना ईश्वरीय हस्तक्षेप है, जो दर्शाता है कि उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त है। वे इसे इस बात का संकेत मानते हैं, कि ट्रम्प अमेरिका के हित के लिए बाइडेन के मुकाबले सही विकल्प हैं। यह विश्वास धार्मिक मतदाताओं के बीच ट्रम्प के समर्थन को बड़े स्तर पर बढ़ा सकता है।

ट्रंप की कानूनी परेशानियां और भविष्य की योजनाएं

ट्रम्प ने हाल ही में एक बड़ी कानूनी जीत हासिल की, जब एक संघीय न्यायाधीश ने क्लासीफाइड दस्तावेजों से संबंधित उनके एक आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया। लेकिन वाशिंगटन में संघीय आरोपों और जॉर्जिया में राज्य के आरोपों पर उनके अन्य अभियोगों में देरी हो रही है और राष्ट्रपति के रूप में कई आधिकारिक कार्यों के लिए उन्हें छूट देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण सीमित हो सकते हैं।

रविवार को व्हाइट हाउस से बाइडेन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की और इस बात की स्वतंत्र समीक्षा की घोषणा की, कि बंदूकधारी ट्रम्प के इतने करीब कैसे पहुंच गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि अमेरिका में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और महीनों की तीखी बयानबाजी के बाद राजनीतिक तनाव को कम करने की कोशिश की।

जैसे-जैसे ट्रम्प अपनी पार्टी के भीतर नियंत्रण मजबूत कर रहे हैं, उनके सामने रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने का विकल्प आ गया है। हालांकि, लिबरल और वामपंथी नेताओं ने ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, लेकिन हमले ने ट्रंप को काफी मजबूत कर दिया है।

लिबरल और वामपंथी नेताओं की लगातार आलोचना ने ट्रंप को लेकर पहले ही एक सहानुभूति जगा दी थी, लेकिन जानलेवा हमले ने नाटकीय रूप से उनके चुनावी अभियान को बदल दिया है।

जेडी वेंस बने उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति की उम्मीदवारी हासिल करने के बाद ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस को अपना रनिंग मेट यानि उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। यानि, अगर डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीतते हैं, तो ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस उनके उपराष्ट्रपति होंगे।

सोमवार (15 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट किया, कि "लंबे विचार-विमर्श और सोच-विचार के बाद, और कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा को देखते हुए, मैंने फैसला किया है, कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस हैं।"

39 साल के जेडी वेंस बुधवार को मिल्वौकी में चल रहे रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन को संबोधित करेंगे।

जेडी वेंस को उप-राष्ट्रपति बनाने के पीछे चुनावी गणित है और माना जा रहा है, कि जेडी वेंस के साथ भारी संख्या में कंजर्वेटिव वोटर्स हैं और अब उनके राष्ट्रपति बनने के बाद कंजर्वेटिव वोट ट्रंप के समर्थन में आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+