US Election 2020: ट्रंप हार मानने को तैयार नहीं, समझाने पहुंचे दामाद कुशनर
नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है, जिसमें जो बाइडन विजेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उनके खाते में 284 इलेक्टोरल वोट गए हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 214 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। हार के बावजूद अभी भी ट्रंप जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि उनके दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कुशनर उन्हें समझाने पहुंचे हैं।
Recommended Video

दरअसल ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा था अभी चुनाव खत्म नहीं हुए हैं, लेकिन बाइडन विजेता के रूप में अपना झूठा दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही डेमोक्रेट पार्टी झूठे दावों का सहारा ले रही है। ट्रंप के मुताबिक किसी भी बड़े राज्य में दोबारा मतगणना करवाना जरूरी है। इस वजह से वो इसे कोर्ट में चुनौती देंगे। सीएनएन के सूत्रों के मुताबिक चुनाव परिणाम में सब कुछ साफ होने के बाद भी जब ट्रंप हार नहीं मान रहे तो उनके दामाद उन्हें समझाने पहुंचे हैं।
ट्वीट कर कही ये बात
बाइडेन की जीत की घोषणा के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्ववीट कर कहा है कि उन्हें 7 करोड़ 10 लाख वैध वोट मिले हैं, इसलिए इस चुनाव को उन्ही ने जीता है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा, ''पर्यवेक्षकों को वोटो की काउंटिंग वाले रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। यह चुनाव मैं ही जीता हूं और मुझे 7 करोड़ 10 लाख वैध वोट मिले हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कई गलत चीजें हुई हैं, जिन्हें पर्यवेक्षकों को नहीं देखने दिया गया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लाखों की संख्या में मेल-इन बैलट्स लोगों को भेजे गए हैं जो उन्होंने कभी मांगे ही नहीं थे।'












Click it and Unblock the Notifications