अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनते ही कमला हैरिस ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल

अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनते ही कमला हैरिस ने बदला ट्विटर प्रोफाइल

नई दिल्ली। US Election Results 2020। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। डो बाइडेन अमेरिका के नए राष्ट्रपति बने हैं। जो बाइडेन की जीत के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रचते हुए अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति का खिताब अपने नाम कर लिया है। कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बन गई है।

Recommended Video

    US Election Results 2020: जानिए कौन हैं Kamala Harris, कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर | वनइंडिया हिंदी
    us presidential election 2020

    उन्होंने जीत के साथ ही ट्विटर पर अपना बायो भी बदल लिया है। उन्होंने अपने बायो में खुद को अमेरिका का उपराष्ट्रपति लिख दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह चुनाव जो बिडेन और मेरे लिए बहुत अधिक मायने रखता है। अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने के ठीक बाद ही उन्होंने ट्वीट कर अपनी खुशी जताई और लिखा कि ये चुनाव जो बाइडेन या मुझसे बड़े हैं। उन्होंने लिखा कि यह अमेरिका की आत्मा के बारे में हैं और इसके लिए लड़ने की हमारी इच्छाशक्ति के बारे में हैं। उन्होंने जीत हासिल करने के बाद ट्वीट कर लिखा कि अआब हमारे आगे बहुत सारा काम है। शुरू करते हैं।

    आपको बता दें कि कमला हैरिस भारतीय मूल की है। उनकी मां भारतीय मूल की हैं। उनका भारत से गहरा नाता रहा है। इस जीत के साथ ही वो पहली अश्वेत महिला हैं जो उपराष्ट्रपति बन रहीं हैं । इतना ही नहीं ये पहला मौका है जब भारतीय मूल से महिला अमेरिका के सबसे बड़ी पदभार संभालेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+