US Election Result 2024: क्या होते हैं इलेक्टोरल वोट्स, जिसकी वजह से ट्रंप ने रचा इतिहास?
US Presidential Elections (क्या होते हैं इलेक्टोरल वोट्स): डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, उन्होंने आज बहुमत का आंकड़ा 270 पा लिया है जिसकी वजह से वो दोबारा White House पहुंच रहे हैं।आपको बता दें कि उन्हें 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।
तो वहीं उनके खिलाफ चुनावी दंगल में उतरीं कमला हैरिस की पार्टी को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।अब सवाल ये उठता है कि आखिर इलेक्टोरल वोट्स होते क्या हैं और ये अमेरिका के चुनाव में इतना अहम कैसे है?

इलेक्टोरल वोट्स क्या होते हैं और इनका महत्व
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में "इलेक्टोरल वोट्स" का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह प्रणाली अमेरिका में राष्ट्रपति चुनने का एक अनोखा तरीका है, जो इसे कई अन्य लोकतांत्रिक देशों से अलग करती है। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का निर्णय सीधा जनमत से नहीं होता है बल्कि यहां पर "इलेक्टोरल कॉलेज" नामक एक संस्था बनाई गई है।
इस कॉलेज में कुल 538 सदस्य होते हैं जिन्हें "इलेक्टर्स" कहा जाता है।ये इलेक्टर्स ही अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।
राज्य को उसकी जनसंख्या के अनुसार इलेक्टोरल वोट्स मिलते हैं
इलेक्टोरल वोट्स की संख्या 538 है, जो कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स (435), सीनेट (100), और वाशिंगटन डीसी (3) के सदस्यों की संख्या पर आधारित है। प्रत्येक राज्य को उसकी जनसंख्या के अनुसार इलेक्टोरल वोट्स मिलते हैं, जैसे कि कैलिफ़ोर्निया को सबसे अधिक (55) और छोटे राज्यों को कम संख्या में इलेक्टोरल वोट्स प्राप्त होते हैं।
इलेक्टोरल वोट्स और जनमत के बीच संबंध
जिस उम्मीदवार को राज्य में सबसे अधिक जनमत मिलता है, उसे राज्य के सभी इलेक्टोरल वोट्स मिल जाते हैं। हालांकि, मैन और नेब्रास्का जैसे कुछ राज्यों में यह प्रणाली थोड़ा अलग है, वहां पर वोट्स का विभाजन जिला स्तर होता है।
कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट्स की आवश्यकता
राष्ट्रपति बनने के लिए किसी उम्मीदवार को 538 में से कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट्स की आवश्यकता होती है। यदि कोई भी उम्मीदवार 270 वोट्स प्राप्त नहीं करता है, तो चुनाव का निर्णय हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के पास चला जाता है।
"यह अमेरिका का स्वर्णिम काल होगा"
फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रंप ने जीत के बाद कहा, "यह अमेरिका का स्वर्णिम काल होगा...अमेरिका ने हमें अभूतपूर्व जनादेश दिया है।" उन्होंने अमेरिकियों से कहा कि यह क्षण "देश को ठीक होने में मदद करेगा।"
पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलिना में जीत
78 वर्षीय रिपब्लिकन नेता तीन महत्वपूर्ण बैटलग्राउंड राज्यों पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलिना में जीत रहे हैं,आपको बता दें कि ये रस्ट बेल्ट का हिस्सा माना जाता है, जो कि पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ रहे हैं लेकिन इस बार यहां ट्रंप और उनकी पार्टी कमाल करती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications