'भारतीय खाना मेरी मां ने बनाना सिखाया': ऊषा ने उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार पति जेडी वेंस के खोले दिलचस्प राज

Usha Vance on JD Vance: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथी जेडी वेंस की भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस ने बुधवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में अपने पति का दिलचस्प अंदाज में परिचय कराया और इस बारे में दिल से भाषण दिया, कि वह उनसे क्यों प्यार करती हैं और उनकी इतनी प्रशंसा क्यों करती हैं।

उषा का यह भाषण जेडी वेंस के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद आया है। अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ने जेडी वेंस को अपना रनिंग मेट यानि उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है।

Usha Vance on JD Vance

अमेरिका में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान, जेडी वेंस के भाषण से पहले ऊषा वेंस ने लोगों को संबधित किया और उन्होंने कहा, कि "जब मुझसे मेरे पति जेडी वेंस को आप सभी से मिलवाने के लिए कहा गया, तो मैं असमंजस में पड़ गई। मैं ऐसा क्या कह सकती हूं, जो पहले न कहा गया हो? आखिरकार, वह व्यक्ति पहले से ही रॉन हॉवर्ड की फिल्म का विषय था।"

उषा वेंस ने बताया, कि येल लॉ स्कूल में उनकी मुलाकात हुई थी और फिर वो दोस्त बन गए। ऊषा वेंस ने भाषण में आगे बताया, कि कैसे उनके पति ने बचपन के दुखों को दूर करके राष्ट्रीय ख्याति अर्जित की।

ऊषा वेंस ने बताया, कि वो दोनों अलग अलग बैकग्राउंड से आते हैं और सीनेटर जेडी वेंस एक गरीब अप्पालाचियन परिवार में पले-बढ़े हैं।

ऊषा ने कहा, "मैं सैन डिएगो में एक मध्यम वर्गीय समुदाय में पली-बढ़ी, जहां मेरे दो प्यारे माता-पिता थे, और वो दोनों भारत से आए थे और मेरी एक अद्भुत बहन है। जेडी और मेरा मिलना, प्यार में पड़ना और शादी करना, यह इस महान देश का प्रमाण है।"

अपने सांस्कृतिक विविधताओं के बारे में विस्तार से बताते हुए, उषा वेंस ने 39 साल के ओहियो सीनेटर को "नॉनवेज और आलू खाने वाले व्यक्ति" बताया। ऊषा ने कहा, कि "जेडी वेंस नॉनवेज खाते थे, लेकिन प्यार के लिए उन्होंने शाकाहारी भोजन को अपना लिया और मेरी मां से उन्होंने भारतीय भोजन बनाना सीखा।

उन्होंने कहा, कि "इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, वह मेरे परिवार का अभिन्न अंग बन गए थे, एक ऐसा व्यक्ति, जिसके बिना मैं जीने की कल्पना भी नहीं कर सकती थी। उस समय मैं जिस जेडी को जानती थी, वही जेडी आज भी है, सिवाय उस दाढ़ी के, और इस नई भूमिका में उसके लक्ष्य वही हैं जो उसने हमारे परिवार के लिए अपनाए हैं, लोगों को सुरक्षित रखने, बेहतर जीवन बनाने के अवसर पैदा करने और खुले दिमाग से समस्याओं को हल करने के लिए।"

भारतीय मूल की ऊषा वेंस ने आगे कहा, कि "मेरे मन में यह विचार आया, कि मुझे दिल से यह समझाने के लिए केवल एक ही काम करना है, कि मैं जेडी से क्यों प्यार करती हूं और उनकी प्रशंसा क्यों करती हूं और आज यहां उनके साथ मैं खड़ी हूं और वह संयुक्त राज्य अमेरिका के एक महान उपराष्ट्रपति बनेंगे।"

जेडी वेंस ने भारतीय मूल की पत्नी की प्रशंसा की

वहीं, ऊषा वेंस का भाषण खत्म होने के बाद जेडी वेंस ने अपने ससुराल वालों का उदाहरण देते हुए बताया, कि किस तरह से अप्रवासियों ने अमेरिका में सकारात्मक योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, कि "मैंने इस देश में दक्षिण एशियाई अप्रवासियों की बेटी से शादी की है। ये अविश्वसनीय लोग हैं, ऐसे लोग, जिन्होंने वास्तव में इस देश को कई तरीकों से समृद्ध किया है। और निश्चित रूप से, मैं पक्षपाती हूं क्योंकि मैं अपनी पत्नी और उसके परिवार से प्यार करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, कि "जब मैंने अपनी पत्नी को प्रपोज किया, तब हम लॉ स्कूल में थे और मैंने कहा, हनी, मैं लॉ स्कूल की पढ़ाई के लिए 120,000 डॉलर कर्ज लेकर आया हूं और मुझे लगता है, कि वहां से आकर आज रात यहां खड़ा होना, यह और भी अजीब हो गया है।"

उषा वेंस कौन हैं?

38 साल की उषा चिलुकुरी वेंस, जेडी वेंस की पत्नी, येल लॉ ग्रेजुएट और वकील हैं। 1986 में जन्मी उषा चिलुकुरी, सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की बेटी हैं, जिनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि प्रभावशाली है और अब वे सैन फ्रांसिस्को में एक प्रतिष्ठित फर्म में कॉर्पोरेट लिटिगेटर के रूप में काम करती हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, उनके पास येल विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की डिग्री और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री है।

उषा वेंस का एक प्रतिष्ठित करियर रहा है। उन्होंने कवानौघ के न्यायालय में नामांकन से पहले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स और ब्रेट कवानौघ के लिए क्लर्क के रूप में काम किया है। उषा और जेडी वेंस की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी, जहां से वे 2013 में स्नातक हुए थे। उषा वेंस ने येल लॉ जर्नल की संपादक और येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की प्रबंध संपादक के रूप में काम किया और सुप्रीम कोर्ट और मीडिया स्वतंत्रता के मुद्दों पर मुफ्त कानूनी सलाह देने वाली कक्षाओं में भाग लिया। इस जोड़े ने 2014 में केंटकी में हिंदू रीति रिवाज से शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+