US Election 2024: काउंटिंग के दौरान हंगामा मचा सकते हैं ट्रंप समर्थक, हथियारों के साथ पहुंचने का आह्वान
US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने वाले समूहों ने टेलीग्राम पर लामबंद होकर डेमोक्रेटिक झुकाव वाले क्षेत्रों में वोटों की गिनती को चुनौती देने का आह्वान किया है, जिसके बाद आशंका बन गई है, कि अगर ट्रंप हार की तरफ बढ़ते हैं, तो अमेरिका में हंगामा शुरू हो सकता है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राउड बॉयज जैसे धूर दक्षिणपंथी के संगठनों सहित इन समूहों ने ट्रंप समर्थकों को एकजुट करने के लिए मंच का इस्तेमाल किया है, उन्हें मतदान पर्यवेक्षक बनने, अनुपस्थित मतपत्रों पर विवाद करने और कथित अनियमितताओं की रिपोर्ट करने के लिए कहा है।

क्या अमेरिकी चुनाव में फिर होगी हिंसा?
कुछ संदेशों में हथियारबंद लोगों की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, साथ ही "अपने अधिकारों के लिए खड़े होने" के बारे में बयान दिए गए हैं, जिसमें ट्रंप समर्थकों से चुनाव के दिन, अगर ट्रम्प नहीं जीतते हैं तो संभावित संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया है।
विभिन्न स्विंगस्टेट्स में फैले आयोजकों ने ट्रंप समर्थकों को स्थानीय चुनाव बैठकों में भाग लेने, मतदान केंद्रों की निगरानी करने और "चुनाव अखंडता" गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो अक्सर टकराव की सबसे बड़ी वजह बनते हैं।
टेलीग्राम इन समूहों के लिए एक प्रमुख उपकरण बन गया है, जो 'साजिश के सिद्धांतों' और 'चुनाव धोखाधड़ी' के दावों को बढ़ाता है, चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को चुनौती देने के लिए एक व्यापक आंदोलन को बढ़ावा देता है।












Click it and Unblock the Notifications