US Election: हाथ जोड़कर कमला हैरिस ने स्वीकार किया डेमोक्रेटिक नामांकन, मां को याद कर भावुक भाषण

Kamala Harris News: अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) में औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के नामांकन को स्वीकार कर लिया है और वह नवंबर में होने वाले चुनावों में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प से मुकाबला करेंगी।

इसके साथ ही अब वो आधिकारिक तौर पर अमेरिका की किसी प्रमुख पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली भारतीय और अफ्रीकी मूल की पहली महिला बन गई हैं।

us election 2024 news

कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) में कहा, कि "लोगों की ओर से, प्रत्येक अमेरिकी की ओर से, चाहे वह किसी भी पार्टी, जाति, लिंग या भाषा का हो, मेरी मां की ओर से और उन सभी लोगों की ओर से जिन्होंने अमेरिकियों की ओर से अपनी असंभव यात्रा शुरू की, जैसे कि वे लोग जिनके साथ मैं बड़ी हुई, जो कड़ी मेहनत करते हैं, अपने सपनों का पीछा करते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, उन सभी की ओर से, जिनकी कहानी केवल पृथ्वी पर सबसे महान राष्ट्र में ही लिखी जा सकती है, मैं आपका नामांकन संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वीकार करती हूं।"

कमला हैरिस ने डीएनसी के अंतिम दिन के मंच पर प्रवेश किया, जिसमें हजारों लोग ऊर्जा से भरे हुए थे। वह एक महीने से भी कम समय पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में उभरी थीं, जब 81 वर्षीय राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारी दवाब के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया था। यदि वह चुनाव जीतने में सफल होती हैं, तो वह अमेरिका की पहली महिला निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में इतिहास रच सकती हैं।

इस बीच, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडेन ने कमला हैरिस को उनके भाषण से पहले शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया था। उन्होंने कहा, "मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए आपके नामांकन को स्वीकार करती हूं। और इस चुनाव के साथ, हमारे देश के पास अतीत की कड़वाहट, निराशावाद और विभाजनकारी लड़ाइयों से आगे बढ़ने का एक अनमोल अवसर है, एक नया रास्ता तय करने का मौका है... मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनने का वादा करती हूं।"

मां को लेकर कमला हैरिस की इमोशनल स्पीच

नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले अपने करियर का सबसे महत्वपूर्ण भाषण देते हुए, उन्होंने एक अकेली कामकाजी मां की संतान के रूप में अपनी व्यक्तिगत कहानी और एक प्रॉसीक्यूटर के रूप में अपने करियर के बारे में बताया और कहा, कि उनके पास देश की सेवा करने के लिए बैकग्राउंड और अनुभव है, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प सिर्फ अपने और "अपने अरबपति दोस्तों" के लिए काम करते हैं।

us election 2024 news

उन्होंने कहा, कि "मेरी मां ने माया (कमला हैरिस की छोटी बहन) और मुझे सिखाया, कि अन्याय के बारे में कभी शिकायत न करें, बल्कि इसके बारे में कुछ करें। उन्होंने हमें यह भी सिखाया, कि कभी भी कोई काम आधा-अधूरा न करें।"

अपने भाषण के दौरान कमला हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन हैरिस के बारे में गर्मजोशी से बात की, जो 1958 में स्तन कैंसर के इलाज के लिए भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं थीं। फिर वहां श्यामला को प्यार हो गया, उन्होंने शादी कर ली और उनकी दो बेटियां हुईं, जिनमें से सबसे बड़ी का नाम कमला रखा गया।

हालांकि 2009 में कोलन कैंसर से श्यामला की मौत हो गई और उन्होंने अपनी बेटी को कभी कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल, अमेरिकी सीनेटर या उपराष्ट्रपति बनते नहीं देखा, लेकिन कमला हैरिस ने अपनी यात्रा के पीछे अपनी मां को प्रेरक शक्ति बताया। डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में, कमला हैरिस ने श्यामला की विरासत को उनकी उपलब्धियों के पीछे प्रेरणा के रूप में सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+