US Election Result 2024: ट्रंप ने रचा इतिहास, 20 साल में लोकप्रिय वोट जीतने वाले पहले रिपब्लिकन बने

Donald Trump won US Election 2024: अमेरिका में एक बार फिर से 'ट्रंपराज' हो गया है, हालांकि अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है लेकिन Fox News ने ट्रंप की जीत का ऐलान कर दिया है और इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप की 'विक्ट्री स्पीच' भी सामने आई है।

उन्हें 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं तो वहीं उनके खिलाफ कमला हैरिस की पार्टी को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।आपको बता दें कि इस जीत के साथ ही ट्रंप 20 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे हैं।

Donald Trump

वो अब 2004 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश के बाद लोकप्रिय वोट हासिल करने वाले पहले रिपब्लिकन बन गए हैं। मालूम हो कि 2004 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में, बुश ने 62,040,610 वोट और 286 इलेक्टोरल वोट जीते थे।

बराक ओबामा को 365 इलेक्टोरल वोट मिले थे

तो वहीं अमेरिका ही नहीं विश्व की लोकप्रिय हस्तियों में से एक बराक ओबामा ने साल 2008 में 69.5 मिलियन वोट और 365 इलेक्टोरल वोट के साथ जीत हासिल की थी।

​​साल 2012 के दूसरे कार्यकाल में भी उन्होंने 332 इलेक्टोरल वोट हासिल किए थे।साल 2016 में ट्रंप 304 इलेक्टोरल वोटों के साथ विजयी हुए थे।

ट्रंप का पूरा नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप है

आपको बता दें कि ट्रंप का पूरा नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप है, 14 जून, 1946 को जन्मे ट्रंप इससे पहले 2017 से 2021 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी।

ट्रंप ने 1968 में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में विज्ञान स्नातक किया था और इसके बाद अपने पापा के पारिवारिक रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़ गए थे, इस बिजनेस को उन्होंने नई ऊंचाईयां दी। साल 2004 से 2015 तक, उन्होंने रियलिटी टेलीविज़न सीरीज़ द अपरेंटिस का सह-निर्माण और होस्ट किया था।

2020 में ट्रंप ने फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन साल 2024 में उन्होंने जोरदार वापसी की है। इसी के साथ ही वो 1892 में ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद से गैर-लगातार दूसरा कार्यकाल जीतने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति और 20 वर्षों में लोकप्रिय वोट जीतने वाले पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन गए हैं।

ट्रंप कई बार आलोचना के शिकार बने

आपको बता दें कि राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप ने कई नीतिगत निर्णय लिए जो अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण थे लेकिन कुछ फैसलों की वजह से वो आलोचना के भी शिकार बने लेकिन समर्थकों का मानना है कि उन्होंने अमेरिका की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए और इन्ही समर्थकों की वजह से एक बार फिर से ट्रंप की White House में वापसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+