US Election 2024: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव पर सट्टा बाजार ने की भविष्यवाणी, ट्रंप-हैरिस में कौन जीतेगा? जानिए

US Election News: 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान होने जा रहा है और मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प बन चुका है। हालांकि पोल में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है, लेकिन सट्टा बाजार में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिल रहा है।

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सट्टा बाजार में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप को 5 नवंबर के चुनाव की पूर्व संध्या पर कमला हैरिस ने पीछे छोड़ दिया है।

US Election 2024

ट्रंप की जीत की संभावनाएं कम हो गई हैं (US Election News)

सट्टेबाजों के रुझान के अनुसार, ट्रंप की जीत की संभावनाएं कम हो गई हैं। पॉलीमार्केट ने सोमवार को उन्हें 58 प्रतिशत पर रखा है, जो पिछले सप्ताह 67 प्रतिशत था, जबकि कलशी ने उन्हें 53 प्रतिशत पर रखा है, जो पिछले हफ्ते 65 प्रतिशत था। हालांकि, ये दोनों सट्टा बाजार अभी भी ट्रंप को आगे दिखा रहे हैं।

पॉलीमार्केट और कलशी दो प्रमुख सट्टेबाजी ऐप हैं, जिनकी हाल ही में ऐप स्टोर पर काफी मांग है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य सट्टेबाजी प्लेटफ़ॉर्म - प्रेडिक्टइट - जिसने लगभग एक महीने में पहली बार कमला हैरिस की जीत की संभावना को ट्रंप से ज्यादा बताया है।

प्रेडिक्टइट ने पाया है, कि डेमोक्रेट कमला हैरिस की जीत की संभावना 53 प्रतिशत है, जबकि ट्रंप की जीत की संभावना 51 प्रतिशत है।

चुनाव अभियान के दौरान सट्टेबाजी बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

कई सट्टेबाजी बाजारों ने इस बात का पूर्वानुमान लगाया है कि चुनाव जीतने की संभावना किसकी अधिक है, यह भी आम जनमत सर्वेक्षणों से लिया गया है।

पिछले हफ़्ते की शुरुआत तक, ट्रंप, सट्टेबाजी बाजारों में आगे चल रहे थे, लेकिन चुनाव के दिन के करीब आने के साथ ही अंतर काफी कम हो गया।

हाल के हफ्तों में ट्रंप और उनके सहयोगियों ने सट्टा बाजार के पूर्वानुमानों को पारंपरिक सर्वेक्षणों की तुलना में अधिक सटीक बताया है, क्योंकि शीर्ष प्लेटफार्मों ने उन्हें कमला हैरिस से काफी आगे बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+