US Election 2020 : पेंसिलवेनिया में कई लोगों तक नहीं पहुंचे बैलेट, 3 नवंबर को है चुनाव

वॉशिंगटन। 86 मिलियन से ज्‍यादा अमेरिकी अर्ली वोटिंग के तहत पहले ही अपने राष्‍ट्रपति के लिए वोट कर चुके हैं। 3 नवंबर को फाइनल वोटिंग होनी है और इस बार अर्ली वोटिंग ने साल 2016 के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजनीतिक विश्‍लेषक अब बस इस रिकॉर्ड की तरफ देख रहे हैं। न्‍यूज एजेंसी एपी की तरफ से विश्‍लेषकों के हवाले से लिखा गया है कि अर्ली वोटर्स में जनता ने डेमोक्रेटिक को जमकर वोट डाले हैं। इसका मतलब यह है कि इलेक्‍शन डे पर रिपब्लिकंस को कई गुना मेहनत करनी पड़ेगी। एक चौथाई से ज्‍यादा मतदाता या तो नए हैं या फिर वो अनियमित मतदाता हैं।

US-Election-2020

अर्ली वोटिंग में लीड कर रहे डेमोक्रेट

रिपब्लिकन पार्टी की तुलना में डेमोक्रेटिक को 14 अंकों की लीड मिल रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि डेमोक्रेट्स जीत जाएंगे। अमेरिकी राज्‍य पेंसिलवेनिया की बटलर काउंटी में कई बैलेट ऐसे हैं जिन्‍हें वोटर्स तक डिलीवर ही नहीं किया गया है। अधिकारियों की मानें तो उन्‍हें इस बारे में कुछ नहीं मालूम। लेकिन एक ऑफिसर एरॉन शीस्‍ले की मानें तो काउंटी के पास 10,000 से ज्‍यादा फोन कॉल आई हैं जिसमें उन बैलेट्स के बारे में जानकारी हासिल की गई जिनका अनुरोध किया गया था लेकिन वो उन तक पहुंचे ही नहीं हैं। पेंसिलवेनिया वह राज्‍य है जो चुनावों में टर्निंग प्‍वाइंट साबित हो सकता है। साल 2016 में रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को यहां पर 44, 292 वोटों से जीत मिली थी। इस बार कोरोना वायरस की वजह से चुनाव डाक मतपत्रों के साथ हो रहे हैं।

इस बार रिजल्‍ट्स में होगी देरी!

माना जा रहा है कि नतीजों में देरी हो सकती है। मंगलवार 3 नवंबर को पेंसिलवेनिया जैसे कई राज्‍य हैं जहां पर लाखों लोग वोट के लिए निकलेंगे। इस राज्‍य में रिपब्लिकंस घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर रहे हैं। वही डेमोक्रेट्स जूम मीटिंग पर भरोसा कर रहे हैं। बाइडेन का फिलाडेल्फिया स्थित हेडक्‍वाटर्र महामारी फैलने के बाद से बंद पड़ा है। तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में ट्रंप का सामना डेमोक्रेटिक जो बाइडेन के साथ है। जो बाइडेन ज्यादातर नेशनल सर्वे में लीड कर रहे हैं। साथ ही उनके पास बड़े बैटलग्राउंड स्‍टेट में कम अंकों की मगर महत्‍वपूर्ण लीड भी है जो विजेता का ऐलान करने में मददगार साबित होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+