Video: 4 साल की अपनी नातिन को राष्ट्रपति बनने की टिप्स देती कमला हैरिस
वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति हैं और इस बात का बस ऐलान होना बाकी है। बाइडेन को पेंसिलवेनिया समेत सभी बैटलग्राउंड स्टेट में बड़ी लीड हासिल हो चुकी है। बाइडेन के राष्ट्रपति बनते ही भारतीय मूल की कमला हैरिस देश की उप-राष्ट्रपति होंगी। नतीजों की गहमागहमी के बीच ही एक क्यूट वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में कमला चार साल की बच्ची को बता रही हैं कि वह कैसे देश की राष्ट्रपति बन सकती है।

कमला बनेंगी एशियाई मूल की पहली VP
वीडियो कमला की भांजी मीना हैरिस ने पोस्ट किया है। कमला जिस बच्ची से बात कर रही हैं वह मीना की बेटी है। बच्ची का नाम अमारा अजागू है और कमला उसे बता रही है कि वह भी एक दिन राष्ट्रपति बन सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चुका है और यूजर्स जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। मीना हैरिस ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो गुरुवार को शेयर किया था। 12 सेकंड के इस वीडियो में बच्ची और कमला के बीच चर्चा हो रही है और वह यह कहती हुई सुनाई दे रहीं हैं कि 'तुम राष्ट्रपति बन सकती हो, तुम राष्ट्रपति बन सकती हो, लेकिन अभी नहीं। तुम्हें 35 साल से ज्यादा उम्र का होना होगा।' मीना ने भी कैप्शन में यह लिखा है 'तुम राष्ट्रपति बन सकती हो।' इसके अलावा उन्होंने अपने अगले ट्वीट में बताया कि उनकी बेटी राष्ट्रपति और एस्ट्रोनॉट दोनों बनना चाहती है। बाइडेन के पास इस समय 264 इलेक्टोरल वोट्स हैं और राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें बस 6 वोट्स की दरकार है। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 वोट्स चाहिए होते हैं। कमला उप-राष्ट्रपति बनते ही एशियाई मूल की पहली व्यक्ति बन जाएंगी जिसे यह सम्मान हासिल हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications