US Election 2020: जीत पर कमला हैरिस के पति ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की इमोशनल पोस्‍ट

वॉशिंगटन। अमेरिका में अब डेमोक्रेट जो बाइडेन 46वें राष्‍ट्रपति होंगे और भारतीय मूल की कमला हैरिस देश की पहली महिला उप-राष्‍ट्रपति होंगी। कमला की इस उपलब्धि पर उनके पति डग एमहॉफ ने एक इमोशनल पोस्‍ट शेयर की। उनकी इस पोस्‍ट पर अब जनता भी इमोशनल हो गई है और लोग अपनी तरह से कमेंट कर रहे हैं। कमला की जीत पर पूर्व फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा से लेकर सुपरमॉडल पद्ममलक्ष्‍मी तक ने उन्‍हें बधाई दी है। उनकी जीत पर भारत में भी जश्न का माहौल है।

kamala harris-husband

पति ने लिखा मुझे तुम पर गर्व है

हैरिस के पति एमहॉफ ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर की। उन्‍होंने यह पोस्‍ट नतीजों के सामने आने के बाद की। कमला हैरिस कैलिफोर्निया की सीनेटर भी हैं। एमहॉफ ने अपनी पत्‍नी के साथ इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। नतीजों के बाद खुशी से लबरेज एमहॉफ ने लिखा है, 'मुझे तुम पर गर्व है।' इसके साथ ही उन्‍होंने हार्ट इमोजी का प्रयोग किया। एमहॉफ की पोस्‍ट वायरल हो गई है और इंस्‍टाग्राम पर वायरल हो गई है। लोगों ने भी लिखा है, 'पूरे अमेरिका को उन पर गर्व है।' कमला हैरिस साल 2017 से कैलिफोर्निया की जूनियर सीनेटर के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। 20 जनवरी 2021 को हैरिस चुने हुए राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के साथ शपथ ग्रहण करेंगी और अपना ऑफिस संभाल लेंगी। साल 2014 में उन्‍होंने अटॉर्नी डॉउग एमहॉफ के साथ शादी की। उन्‍हें कुकिंग और वर्क आउट का शौक है। वह अलमेडा काउंटी डिस्ट्रिक्‍ट अटॉर्नी ऑफिस में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। साल 2003 में सैन फ्रांसिस्‍को में उन्‍हें डिस्ट्रिक्‍ट अटॉर्नी नियुक्‍त किया गया था। कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल के तौर पर उनका प्रभावशाली ट्रैक रिकार्ड रहा है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी कमला से खासे प्रभावित हैं। कमला का बचपन भारत, इंग्‍लैंड, कैरिबियन देशों और अफ्रीका में घूमते हुए बीता है।

View this post on Instagram

So proud of you. ❤️❤️🇺🇸🇺🇸

A post shared by Doug Emhoff (@douglasemhoff) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+