US Election 2020: बाइडेन बोले-ट्रंप के रवैये की वजह से मारे जाएंगे बहुत से अमेरिकी!
वॉशिंगटन। 3 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर चुके डेमोक्रेट जो बाइडेन, रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ी टिप्पणी की है। बाइडेन ने कहा है कि ट्रंप का सहयोग न मिलने की वजह से बहुत से अमेरिकियों की जिंदगी खतरे में है। बाइडेन के मुताबिक अगर ट्रंप ने सहयोग नहीं किया तो फिर कोरोना वायरस की वजह से बहुत से अमेरिकियों की जान चली जाएगी। ट्रंप ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है और कई बैटलग्राउंट स्टेट्स में कोर्ट में चुनौती दी है।

Recommended Video
बाइडेन ने पूछा, वैक्सीनेशन का प्लान
मीडिया के एक अनुमान के मुताबिक बाइडेन ने 3 नवंबर को हुआ चुनाव जीता है। मगर ट्रंप अभी तक अड़े हुए हैं। सोमवार को बाइडेन अपने गृह राज्य विलमिंग्टन के डेलावेयर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'बहुत से और लोग मर जाएंगे अगर हमने सहयोग नहीं किया।' बाइडेन ने यह बात उस समय कही जब उनसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रवैये के बारे में पूछा गया था। उनसे पूछा गया था कि ट्रंप ने चुनाव में हार मानने से इनकार कर दिया है और ऐसे में उनके प्रशासन की तरफ से ट्रांजिशन प्रक्रिया में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। बाइडेन ने कहा, 'वैक्सीन बहुत जरूरी है। जब तक आप वैक्सीनेटेड नहीं हैं तब तक यह बहुत ज्यादा काम की नहीं है। तो हमें कैसे वैक्सीन मिलेगी, हम कैसे 300 मिलियन से ज्यादा अमेरिकियों को वैक्सीनेट करेंगे? आपकी योजना क्या है? यह बहुत बड़ा है और इसे जल्द से जल्द पूरा करना होगा, प्राथमिकताओं को तय करना होगा और यह अभी सबसे अहम है।'
'तो हम एक माह पीछे चलें जाएंगे'
बाइडेन के शब्दों में, 'हमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ सहयोग करना होगा और साथ ही पूरी दुनिया को इससे निबटने में मदद करनी होगी।' बाइडेन ने आगे कहा, 'अगर वह कहते हैं कि उनके पास 'वार्प स्पीड' प्रोग्राम है जो कि न सिर्फ वैक्सीन से जुड़ा है बल्कि इसमें इसे डिस्ट्रीब्यूट करने की योजना भी शामिल है। अगर हमें प्रोग्राम को शुरू करने के लिए 20 जनवरी तक इंतजार करना पड़ा तो फिर हम एक महीने पीछे हो जाएंगे। ऐसे में यह बहुत अहम है कि हम आज से ही सहयोग करें, अभी और बहुत तेजी से इस पर काम करना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications