जो बाइडेन के आते ही व्‍हाइट हाउस में होने लगी ओबामा के करीबियों की वापसी

वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन अब अपने कैबिनेट और टीम के साथ 20 जनवरी 2021 की तैयारियों में जुट गए हैं। इस दिन आधिकारिक तौर पर बाइडेन राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगे और व्‍हाइट हाउस का जिम्‍मा उनके कंधे पर आ जाएगा। एक उप-राष्‍ट्रपति के तौर पर बाइडेन पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के साथ काम कर चुके हैं। उनके पास व्‍हाइट हाउस का आठ सालों का अनुभव है और ऐसे में बाइडेन उन लोगों पर भरोसा जता रहे हैं तो ओबामा प्रशासन का अहम हिस्‍सा थे। बाइडेन ने ओबामा प्रशासन के चार वेटरंस को अपने एडमिनिस्‍ट्रेशन में शामिल करने का फैसला किया है।

biden

4 अहम लोगों को मिली बड़ी जिम्‍मेदारियां

कैथी रसेल बराक ओबामा के कार्यकाल में जिल बाइडेन की चीफ ऑफ स्‍टाफ थीं और अब वह नए राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में व्‍हाइट हाउस में ऑफिस ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनल के डायरेक्‍टर के तौर नजर आएंगी। उनके अलावा लुसिया टेरेल, व्‍हाइट हाउस के राजनीतिक मामलों की डायरेक्‍टर होंगी। टेरेल पहले से ही बाइडेन ट्रांजिशन टीम के साथ कैपिटॉल हिल में अपने काम को अंजाम दे रही हैं। इसके अलावा कार्लोस एलिजोंदो को भावी फर्स्‍ट लेडी जिल बाइडेन के सोशल सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्‍त किया गया है। इसके अलावा माला अडिगा उनकी पॉलिसी डायरेक्‍टर के तौर पर नजर आएंगी। नए राष्‍ट्रपति बाइडेन ने सोमवार को अपनी कैबिनट का ऐलान कर दिया है। बाइडेन ने उन लोगों के बारे में भी बता दिया जो विदेश नीति और राष्‍ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसलों को देखेंगे। इसके साथ ही पहली बार होगा जब कोई महिला इंटेलीजेंस एजेंसी की कमान संभालेगी और यह भी पहली बार होगा जब कोई लैटिन मूल के किसी व्‍यक्ति को होमलैंड सिक्‍योरिटी विभाग का जिम्‍मा सौंपा गया है। इसके साथ ही कैबिनेट में ओबामा प्रशासन में विदेश मंत्री रहे जॉन कैरी की भी वापसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+