US Election 2020: Halloween week पर जानिए White House में रहने वाले भूत की कहानी

वाशिंगटन। व्‍हाइट हाउस, दुनिया के एक सबसे ताकतवर शख्‍स का आधिकारिक निवास, लेकिन क्‍या आपको पता है कि इस जगह पर आज भी एक भूत मौजूद है। जी हां, व्‍हाइट हाउस न सिर्फ किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति का आधिकारिक निवास है बल्कि एक भूतिया जगह भी है। हैलोवीन वीक और इलेक्‍शन डे के मौके पर आज हम आपको उस भूत की कहानी सुनाते हैं जो व्‍हाइट हाउस में रह रहा है और जिसे यहां पर काम करने वालों ने भी महसूस किया है।

donald-trump-150

अमेरिका के 16वें राष्‍ट्रपति का भूत

व्‍हाइट हाउस में आज भी अमेरिका के 16वें राष्‍ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत है। लिंकन के भूत को व्‍हाइट हाउस घोस्‍ट के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि जब से लिंकन की मौत हुई है तब से ही व्‍हाइट हाउस एक भूतिया जगह में तब्‍दील हो गया है।लिंकन की मौत प्राकृतिक नहीं थी और उनकी गोली मारकर हत्‍या की गई थी। उनके दोस्‍त वार्ड हिल लैमन ने एक बार बताया था कि लिंकन को तीन दिन पहले ही अपनी हत्‍या का आभास हो गया था। लिंकन ने सपने में अपनी हत्‍या देखी थी। लिंकन के बॉडीगार्ड ने ही उन्‍हें मार डाला था। लिंकन के भूत का जिक्र सबसे पहले एक फोटोग्राफ में मिलता है। लिंकन की पत्‍नी मैरी टॉड लिंकन ने जब एक फोटो खिंचवाईं तो उस फोटो में उनके कंधे पर हाथ रखे हुए भूत को देखा जा सकता है।

lincoln-ghost-white-house

विंस्‍टन चर्चिल को भी आया था नजर

इसके अलावा कई पूर्व राष्‍ट्रपतियों ने भी लिंकन के बेडरूम से कभी चलने तो कभी बात करने की आवाजें आने की बात कही है। पूर्व राष्‍ट्रपति एलेनॉर रूजवेल्‍ट की मानें तो उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस में पूरे दिन लिंकन की मौजूदगी महसूस की थी। लिंकन के भूत की बात सिर्फ कुछ ही लोगों को पता रहती अगर ब्रिटेन के पूर्व पीएम विंस्‍टन चर्चिल व्‍हाइट हाउस में न रुकते। चर्चिल ने कहा था कि जिस कमरे में वह रुके थे वहां पर एक कोने में आग जल रही थी।लिंकन ठीक उसी जगह पर खड़े थे। चर्चिल ने तो यहां तक कहा था कि उन्‍होंने लिंकन को मुस्‍कुराते हुए देखा था और फिर थोड़ी देर बाद वह गायब हो गए थे। हालांकि सन 1980 के बाद से किसी ने राष्‍ट्रपति का भूत तो नहीं देखा लेकिन यहां पर काम करने वाले लोगों का मानना है कि आज भी लिंकन की आत्‍मा व्‍हाइट हाउस में भटकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+