US Election 2020: पंडित बोले-दोबारा अमेरिका राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप, जीत के बाद आएगा एक बड़ा टिवस्ट
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए वोट डाले जा रहे हैं और भारत की नजरें भी इन चुनावों पर टिकी हैं। कोरोना वायरस महामारी, आर्थिक मंदी और दूसरे कई मुद्दों के बीच आयोजित ये चुनाव इस बार रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रतिष्ठा का विषय हैं। उनके सामने डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन हैं जो पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में उप-राष्ट्रपति रह चुके हैं। बाइडेन हर सर्वे में लीड कर रहे हैं। भारत के ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो इस बार भी जीत ट्रंप की ही होगी। भारतीय ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक भले ही सर्वे में बाइडेन लीड कर रहे हों लेकिन ट्रंप की बड़ी जीत होने वाली है।

Recommended Video
आसानी से सत्ता नहीं सौपेंग ट्रंप!
पिछले कुछ समय से एक पंडित डॉक्टर शंकर चरण त्रिपाठी की तरफ से बनाई गई ट्रंप की कुंडली व्हाट्स एप पर वायरल हो गई है। इसमें लिखा है, 'डोनाल्ड ट्रंप जिनके लग्न में सिंह है और सूरज की स्थिति 10वें घर में है जो कि राहू के साथ है, वह उन्हें फायदा पहुंचा रही है। वह इसकी वजह से दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे क्योंकि गुरु, सूर्य के साथ मौजूद है।' इस भविष्यवाणी पर अगर यकीन करें तो ट्रंप एक बार फिर से ओवल ऑफिस पहुंचेंगे और कम से कम 4 लाख वोटों से उन्हें जीत मिलने वाली है। वहीं इस भविष्यवाणी में एक टिवस्ट भी है और इसके मुताबिक ट्रंप पर वोटों की चोरी और उनके प्रबंधन के आरोप लगेंगे। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि अगर वह हार गए तो फिर आसानी से सत्ता का हस्तांतरण नहीं करेंगे।
एक वेबसाइट ने किया बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उस मीडिया रिपोर्ट को एक झूठी रिपोर्ट बताते हुए खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि बैलेट पेपर्स की गिनती के समय उनके आगे रहने की खबरें आईं तो वह अपनी जीत का ऐलान कर देंगे। वेबसाइट एक्सियॉस न्यूज की तरफ से तीन अनाम सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि ट्रंप मंगलवार रात बैलेट की गिनती में आगे रहने पर अपनी जीत का ऐलान कर देंगे। ये तीनों ही सूत्र ऐसे थे जो ट्रंप के करीबियों से जुड़े थे। रिपोर्ट में लिखा है, 'अगर अहम राज्यों जैसे पेंसिलवेनिया में बड़ी तादाद में वोटों की गिनती नहीं हुई और इलेक्टोरल वोट्स की संख्या पर अनिश्चितता रही तो भी ट्रंप अपनी जीत का ऐलान कर सकते हैं।' ट्रंप के साथियों के मुताबिक अगर उन्हें जीत हासिल करनी है तो फिर ओहायो, फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलिना, टेक्सास आइओवा, एरिजोना और जॉर्जिया में बड़ी लीड हासिल करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications