US Election 2020: इलेक्शन डे वाले दिन कहां होंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 3 नवंबर को इलेक्शन डे वाले दिन व्हाइट हाउस में ही रहेंगे। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा है कि अगर ट्रंप इंटरनेशनल होटल में सेलिब्रेशन पर प्रतिबंध होगा तो फिर वह वॉशिंगटन में ही रहेंगे। तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में ट्रंप का सामना डेमोक्रेटिक जो बाइडेन के साथ है। जो बाइडेन ज्यादातर नेशनल सर्वे में लीड कर रहे हैं। साथ ही उनके पास बड़े बैटलग्राउंड स्टेट में कम अंकों की मगर महत्वपूर्ण लीड भी है जो विजेता का ऐलान करने में मददगार साबित होने वाली है।

वॉशिंगटन में टोटल शटडाउन
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'हमनें अभी कुछ तय नहीं किया है। कुछ तय नियम और प्रावधान हैं। वॉशिंगटन डीसी में शटडाउन है, मेयर ने इसे बंद कर दिया है। हमारे पास एक होटल है। मुझे नहीं पता कि यह बंद होगा, हो सकता है यहां मंजूरी मिल जाए और हो सकता है, मंजूरी न मिले।' साल 2016 में इलेक्शन डे पर डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क में थे। मगर राष्ट्रपति बनने के बाद साल 2017 में वह न्यूयॉर्क से फ्लोरिडा चले गए थे। शुक्रवार को ट्रंप, मिशीगन, विस्कोन्सिन और मिनेसोटा में थे। राष्ट्रपति औसतन एक दिन में तीन रैलियां कर रहे हैं जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक अमेरिकी राजनीति के इतिहास में उनकी रैलियों में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। उनका दावा इतना जोश और उत्साह पहले किसी चुनाव में नहीं था। ट्रंप ने दावा किया कि मिनेसोटा की रैली में 25,000 लोग मौजूद थे। अमेरिका में यह चुनाव कोरोना वायरस महामारी के बीच हो रहे हैं और इस बीमारी ने अब तक 227,000 लोगों की जान ले ली है। ट्रंप और बाइडेन दोनों ने ही ऐसी-ऐसी जगहों पर रैलियां की हैं जहां पर सबसे ज्यादा कोरोना केसेज निकल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications