US Election 2020: आज अमेरिका में चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दी गई कानूनी कार्रवाई की धमकी
वॉशिंगटन। आज अमेरिका में इलेक्शन डे है और देश की जनता अपने नए राष्ट्रपति के लिए वोट डालेगी। रिपलिब्कन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को होने वाले चुनाव के नतीजों को लेकर आशंका जाहिर की है। वहीं दूसरी तरफ उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बाइडेन ने कहा है कि इन चुनावों के नतीजों को अमेरिका आने वाले कुछ सालों में देखेगा। प्रचार खत्म हो चुका है और अब बुधवार को हर किसी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

जो बाइडेन ने बताया ट्रंप को कमजोर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन की तरफ से पेंसिलवेनिया जैसे अहम राज्यों में होने वाली वोटों की गिनती के लिए एक बयान जारी किया गया है। सोमवार को इस बयान में डेमोक्रेट्स पर राज्यों में बैलेट हासिल करने की समय-सीमा को नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। ट्रंप ने इसके साथ ही कुछ नाजुक बैटेलग्राउंड स्टेट में वोटों की गिनती को रोकने की धमकी दी गई है। ट्रंप की तरफ से सोमवार को आरोप लगाया गया कि अगर पेंसिलवेनिया जैसे राज्यों में बैलेट काउंटिंग में कई दिन लगे तो जिस धोखाधड़ी की कल्पना भी नहीं की गई थी, वह होगी। इसके साथ ही उनकी तरफ से कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई ह। जो बाइडेन ओहायो में थे और यहां पर उन्हें जीत का भरोसा है। साल 2016 में ट्रंप ने इस राज्य में 8 प्रतिशत अंकों के साथ जीत दर्ज की थी। बाइडेन ने यहां पर वोटर्स को संदेश दिया कि ट्रंप ने अमेरिका में एक सदी में आई महामारी के दौरान कुप्रबंधन को आगे बढ़ाया और उनकी वजह से कई लोगों की मौत हुई। बाइडेन ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप मजबूत नहीं हैं और वह कमजोर हैं। यह एक ऐसे राष्ट्रपति हैं जो बलिदान को नहीं समझते हैं और न ही उनमें साहस की समझ है।'












Click it and Unblock the Notifications