US Election 2020: कोरोना वायरस पर सलाह देने वाले वैज्ञानिक फाउशी को राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा Idiot

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सरकार के वैज्ञानिक डॉक्‍टर फॉउशी को सोमवार को एक प्रचार रैली से पहले अपने कैंपेन स्‍टाफ के साथ बातचीत में ईडियट कहा है। डॉक्‍टर फाउशी, उस टास्‍क फोर्स का अहम हिस्‍सा हैं जिसे व्‍हाइट हाउस की तरफ से कोरोना वायरस का सामना करने के लिए बनाया गया है। पिछले कुछ समय से वह लगातार ट्रंप के निशाने पर हैं। ट्रंप प्रशासन को लगातार कोविड-19 से निबटने में बरतने वाली लापरवाही का आरोपी करार दिया जा रहा है। ट्रंप आलोचना की वजह से खासे निराश हैं और इस निराशा की भड़ास वह जमकर डॉक्‍टर फाउशी पर निकाल रहे हैं।

Fauci.jpg

कैंपेन टीम के सामने की टिप्‍पणी

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने एक कॉल में कैंपेन टीम से कहा, 'लोग कोविड से थक गए हैं। लोग कह रहे हैं, जो भी है, बस हमें अकेला छोड़ दो। वो थक गए हैं। लोग अब फाउशी और इन सभी मूर्खों की बात सुन-सुनकर ऊब गए हैं।' अमेरिकी मीडिया के मुताबिक जिस समय ट्रंप अपनी कैंपेन टीम से ये बातें कह रहे थे वहां पर प्रेस के लोग भी मौजूद थे। अमेरिका में अब तक इस महामारी की वजह से 220,000 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रंप ने 79 साल के फाउशी के बारे में कहा, 'लगता है वो यहां पर पिछले 500 सालों से हैं।' ट्रंप ने दावा किया, 'अगर हमने फाउशी की बात मानी तो फिर अब तक 700,000 से 800,000 तक लोगों की मौत होती।' ट्रंप ने यहां तक कह डाला कि फाउशी को तीन नवंबर से पहले हटाना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

6 राष्‍ट्रपतियों के साथ काम करने वाले डॉक्‍टर

फाउशी को दुनियाभर में उनके काम के लिए प्रसिद्धि हासिल है। उन्‍होंने वॉशिंगटन में नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ एलर्जीज एंड इनफेक्शियस डिजीजेस को कई बीमारियों कि लिए अहम निर्देश दिए और इसकी वजह से उन्‍हें दुनियाभर में प्रसिद्धि मिली हुई है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने फाउशी पर हमला बोला है जबकि रिपब्लिकन सीनेटर लमार एलेक्‍जेंडर ने उनका बचाव किया है। अलेक्‍जेंडर ने ट्वीट कर कहा, 'डॉक्‍टर फाउशी हमारे देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकर हैं। उन्‍होंने छह राष्‍ट्रपतियों के साथ काम किया है और शुरुआत रोनाल्‍ड रीगन के साथ की थी। अगर बहुत से अमेरिकियों ने उनकी सलाह पर ध्‍यान दिया होता तो आज देश में कोविड-19 के केस बहुत कम होते, कहीं बाहर जाकर खाना और स्‍कूल जाना आज बहुत सुरक्षित होता।' एक हफ्ते पहले ही डॉक्‍टर फाउशी ने इस बार पर नाखुशी जाहिर की थी कि ट्रंप ने उनकी एक क्लिप अपने कैंपेन में दिखाई थी जो कोरोना वायरस पर आधारित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+