US election 2020: धैर्य खो रहे समर्थकों से बाइडेन की अपील- शांत रहें, हर वोट की गिनती होगी

वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन ने शुक्रवार को एक बार फिर अपने सपोर्ट्स को धैर्य रखने के लिए कहा है। बाइडेन ने अपने समर्थकों से कहा है कि उन्‍हें इस बात का भरोसा है कि उन्‍हें इन चुनावों में जीत हासिल होगी। बाइडेन ने बैटलग्राउंड स्‍टेट पेंसिलवेनिया में मिली लीड के आधार पर जीत की बात अपने समर्थकों से कही है। जो अनुमान अभी अमेरिकी मीडिया की तरफ से लगाया गया है कि उसके मुताबिक जो बाइडेन रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से काफी आगे हैं।

Recommended Video

    US Election Results 2020 : Joe Biden ने फिर किया जीत का दावा तो Trump ने दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    biden-win.jpg

    बाइडेन को चाहिए बस 6 वोट्स

    बाइडेन के पास इस समय 264 इलेक्‍टोरल वोट्स हैं और राष्‍ट्रपति बनने के लिए उन्‍हें बस 6 वोट्स की दरकार है। बाइडेन ने दावा किया है कि डेमोक्रेट्स को 300 से ज्‍यादा वोट हासिल होने वाले हैं। ट्रंप के पास इस समय 214 वोट्स हैं। व्‍हाइट हाउस पहुंचने के लिए बाइडेन को 270 वोट्स चाहिए। बाइडेन ने अपने समर्थकों का ध्‍यान इस तरफ दिलाया है कि वह अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे उम्‍मीदवार बन चुके हैं जिसे सबसे ज्‍यादा वोट्स हासिल हुए। बाइडेन ने कहा रिकॉर्ड नंबर में अमेरिकी नागरिकों ने उन्‍हें वोट दिया और इस बार बदलाव को चुना है। बाइडेन ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां विपक्षी हो सकती हैं लेकिन वो दुश्‍मन नहीं हैं। पूर्व उप-राष्‍ट्रपति ने अपने समर्थकों से अपील की और कहा, 'गुस्‍से को पीछे छोड़ें और आगे बढ़ें।'

    'हम यह रेस जरूर जीतेंगे'

    बाइडेन के शब्‍दों में, 'अमेरिकी चुनाव मुश्किल रहे हैं लेकिन हमें शांत रहना होगा। मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि लोग इसे रोकने के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। लोकतंत्र में हमारे विचार बहुत ही मजबूत होते हैं लेकिन राजनीति का मकसद देश के लिए काम करना है। हम विपक्षी हो सकते हैं लेकिन दुश्‍मन नहीं, हम अमेरिकी हैं।' बाइडेन ने समर्थकों से अपील की है कि वो प्रक्रिया में यकीन रखें हर एक वोट की गिनती होगी। बाइडेन के मुताबिक जो संख्‍या है उससे साफ है कि उन्‍हें एक स्‍पष्‍ट और निश्चित जीत मिल रही है। वह इस रेस को जरूर जीतेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+