डोनाल्‍ड ट्रंप साइन करेंगे एक ऑर्डर, इसके बाद सिर्फ अमेरिका के लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्‍सीन!

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आज एक एग्जिक्‍यूटिव आदेश पर साइन करने वाले हैं। इस ऑर्डर के बाद यह सु‍निश्चित किया जा सकेगा कि सरकार की तरफ से खरीदी गई कोविड-19 की वह वैक्‍सीन जो अमेरिका में निर्मित है उसे पहले अमेरिकी जनता के लिए उपलब्‍ध कराया जाए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी में बरती गई लापरवाही के लिए ट्रंप और उनके प्रशासन को बड़े पैमाने पर आलोचना झेलनी पड़ी है।

donald-trump-joe-biden

यह भी पढ़ें-91 साल की मारग्रेट को दी गई कोविड-19 की पहली वैक्‍सीन

फाइजर और मॉडर्ना इंक ट्रंप से असहमत!

अधिकारियों की मानें तो ट्रंप प्रशासन को इस बात का पूरा भरोसा है कि उसके पास इतनी वैक्‍सीन होगी कि साल 2021 की दूसरी तिमाही के अंत तक देश में हर किसी को वैक्‍सीनेट किया जा सके। दूसरी तरफ न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने अपने एक आर्टिकल में कहा है कि सरकार ने उस समय फाइजर इंक के उस ऑफ‍र को मानने से इनकार कर दिया है जिसमें गर्मी के मौसम में अमेरिका को और ज्‍यादा वैक्‍सीन डोज बेचने का प्रस्‍ताव दिया गया था। ट्रंप जो महामारी की शुरुआत से ही आलोचनाओं के घेरे में हैं शायद अब वैक्‍सीन के डेवलपमेंट और डिस्ट्रीब्‍यूशन का श्रेय लेना चाहते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि मंगलवार को साइन होने वाला आदेश इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

आज होगा व्‍हाइट हाउस से बड़ा ऐलान

इस आदेश के तहत उस फ्रेमवर्क को तैयार किया जाएगा जिसके बाद सरकार उसी समय दूसरे देशों की मदद करेगी जब अमेरिका में वैक्‍सीन की जरूरत पूरी हो जाएगी। अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि आखिर एक ऐसे आदेश की जरूरत क्‍यों पड़ रही है जिसमें पहले वैक्‍सीन के वितरण को सिर्फ अमेरिका में ही प्राथमिकता दी जाए। कहा जा रहा है कि बतौर राष्‍ट्रपति ट्रंप ने 'अमेरिका फर्स्‍ट' के जिस सिद्धांत को माना है अब वैक्‍सीन के वितरण में भी उसे ही आगे बढ़ाया जाने वाला है। व्‍हाइट हाउस मंगलवार को एक सम्‍मेलन का आयोजन करने वाला है। इसमें ट्रंप की तरफ से लॉन्‍च किए गए ऑपरेशन वार्प स्‍पीड के जरिए वैक्‍सीन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन की योजना के बारे में बताया जाएगा। हालांकि फाइजर इंक और मॉडर्ना इंक इस सम्‍मेलन में शामिल नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+