US Deported Indians: 'भुगतने होंगे भयानक अंजाम', जंजीरों में 104 डिपोर्ट भारतीयों से पहले ही दी थी ये चेतावनी
US Deported Indians: अमेरिका में अवैध रूप से घुसना अब और भी मुश्किल हो गया है। खासकर जबसे डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump News )दोबारा राष्ट्रपति बने हैं, तब से इमिग्रेशन कानून (Immigration Law)और सख्त कर दिए गए हैं। इसी का नतीजा है कि 5 फरवरी 2025 को 104 भारतीयों को अमेरिका ने डिपोर्ट कर दिया।
अमेरिकी सैन्य विमान C-17 ग्लोबमास्टर अमृतसर के श्री गुरु रामदासजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इस विमान में 79 पुरुष और 25 महिलाएं थीं, जिन्हें अमेरिका से जबरन वापस भेज दिया गया। ये सभी लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे और ट्रंप की नई नीति के तहत इन्हें भारत लौटना पड़ा।

डिपोर्ट किए गए भारतीयों ने बताया कि अमेरिका में उनके साथ कैदियों जैसा बर्ताव किया गया। उन्हें हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरों में बांधकर रखा गया था। जब विमान अमृतसर पहुंचा, तब उनकी जंजीरें खोली गईं।
Trump Warns Illegal Immigration: ट्रंप प्रशासन की चेतावनी: 'अवैध घुसपैठ के होंगे गंभीर नतीजे'
इमिग्रेशन कानून की सख्ती को लेकर, 24 जनवरी को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संकेत दे दिए थे। साफ तौर पर कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया को यह साफ संदेश देना चाहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति अवैध रूप से अमेरिका में घुसता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
डिपोर्ट हुए लोगों में ज्यादातर हरियाणा, पंजाब और गुजरात के निवासी

डिपोर्ट हुए 104 भारतीयों में से...
-
33 हरियाणा से
- 33 गुजरात से
- 30 पंजाब से
- 3 महाराष्ट्र और 3 उत्तर प्रदेश से
- 2 चंडीगढ़ से
इनमें 19 महिलाएं और 13 नाबालिग भी शामिल थे।
Indians Deport From US: जान जोखिम में डालकर पहुंचे थे अमेरिका
डिपोर्ट किए गए लोगों ने बताया कि अमेरिका पहुंचने के लिए उन्होंने कतर, ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, पनामा, निकारागुआ और मैक्सिको जैसे कई देशों से होकर सफर किया था। होशियारपुर के जसपाल और हरविंदर सिंह ने बताया कि वे मैक्सिको के रास्ते अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन वहां सीमा सुरक्षा बल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हरविंदर सिंह ने बताया कि हमने कई पहाड़ियां पार कीं, एक नाव में सवार हुए जो डूबने वाली थी, लेकिन हम बच गए। पनामा के जंगल में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और हमने समुद्र में कई लोगों को डूबते हुए देखा।
ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति के चलते अब अवैध रूप से अमेरिका में घुसना और भी मुश्किल हो गया है। बिना सही दस्तावेजों के अमेरिका जाना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। बेहतर है कि लोग सही कानूनी तरीकों से विदेश जाने की कोशिश करें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications